लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh bypolls: भाजपा 6, सपा 1 सीट पर आगे, कांग्रेस और बसपा का बुरा हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 10, 2020 14:19 IST

सात विधानसभा सीटों के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ जिनमें से छह सीटें पिछले चुनाव में भाजपा ने जीती थीं। अभी तक प्राप्त रुझानों के अनुसार चार सीटों पर भाजपा आगे, जबकि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी एक-एक सीट पर आगे चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की उषा सिरोही बुलंदशहर सीट से आगे चल रही हैं।सात सीटों में से मल्हनी सीट पिछले विधानसभा चुनाव में सपा के खाते में गयी थी, बाकी सीटों पर भाजपा का ही कब्जा था। बांगरमऊ से सत्तारूढ़ पार्टी के श्रीकांत कटियार और देवरिया से सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी आगे चल रहे हैं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी छह सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि शेष एक सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को बढ़त मिल रही है। इन सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव हुये थे।

इन सात सीटों में से पिछले विधानसभा चुनाव में छह सीटें भाजपा के पास थीं, जबकि एक सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गयी थी। मंगलवार को इन सात सीटों पर मतगणना के रुझानों में भाजपा की उषा सिरोही बुलंदशहर सीट से आगे चल रही हैं, जबकि टूंडला सीट से पार्टी के प्रेमपाल डांगर आगे चल रहे है। भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार (बांगरमऊ), उपेंद्रनाथ पासवान (घाटमपुर), सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी (देवरिया) और संगीता चौहान (नौगांव सादात) अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं।

मल्हनी सीट पर समाजवादी पार्टी के लकी यादव अब 3,029 मतों से आगे हो गये हैं। पहले इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय सिंह आगे चल रहे थे। बुलंदशहर में भाजपा की उषा सिरोही बसपा के मो यूनुस से 7,175 वोटों से आगे हैं। वहीं टूंडला में भाजपा के प्रेमपाल सिंह डांगर सपा के महाराज सिंह डांगर से 3,925 वोटो से आगे हैं। बांगरमउ सीट पर भाजपा के श्रीकांत कटियार कांग्रेस की आरती बाजपेयी से 12,062 वोटो से आगे हैं। घाटमपुर सीट पर भाजपा के उपेंद्र नाथ पासवान बसपा के कुलदीप शंखवार से 1,934 वोटों से आगे हैं।

देवरिया में भाजपा के सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी सपा के ब्रह्मशंकर त्रिपाठी से 4,816 वोटों से आगे हैं। नौगांव सादात सीट पर पहले समाजवादी पार्टी के जावेद अब्बास आगे चल रहे थे लेकिन अब वह पिछड़ गये हैं और यहां से भाजपा की संगीता चौहान 949 वोटों से आगे चल रही हैं।

यह सीट योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रहे पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के निधन के बाद रिक्त हुई थी और अब भाजपा ने उनकी पत्नी संगीता को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को हुये उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। इनमें मल्हनी सीट पिछले विधानसभा चुनाव में सपा के खाते में गयी थी बाकी सीटों पर भाजपा का ही कब्जा था।

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअखिलेश यादवमायावतीप्रियंका गांधीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट