लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Breaking News: आगरा में बढ़ता जा रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में 45 नए मामले आए सामने, अब तक 241 संक्रमित

By गुणातीत ओझा | Updated: April 19, 2020 09:57 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में आगरा ने सरकार की नींद उड़ा रखी है। बीते कुछ दिनों से आगरा में रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को यहां 45 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को यहां 45 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ये नया आंकड़ा आगरा में अभी तक मिले मरीजों में एक दिन में सबसे ज्यादा है। यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। 45 नए मामलों के साथ यहां कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 241 हो गई है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में आगरा ने सरकार की नींद उड़ा रखी है। बीते कुछ दिनों से आगरा में रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को यहां 45 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ये नया आंकड़ा आगरा में अभी तक मिले मरीजों में एक दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 39 मरीज सामने आए थे। जिले में एक और संक्रमित मरीज की मौत के साथ यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। 45 नए मामलों के साथ यहां कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 241 हो गई है। नए मरीजों में भगवान टॉकीज चौराहा स्थित पारस हॉस्पिटल के 21 मामले हैं। इस तरह से पारस अस्पताल के संक्रमित मरीजों की संख्या 50 के पार पहुंच गई है।

बताते चलें कि शनिवार को आगरा में कोरोना वायरस से संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए थे। शुक्रवार रात्रि तक 13 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी है। जिले में संक्रमित लोगों में 73 का संबंध दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम से है। शुक्रवार रात को एक साथ 24 कोरोना पॉजिटिव मामले आए। ये मामले शहर के अलग-अलग हिस्सों में पूर्व में कोविड-19 मरीजों के संपर्क में आने वालों के हैं। इसके बाद टीम इनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने में जुट गई है।

जिला प्रशासन के मुताबिक कोरोना संक्रमित मरीजों में एसएन अस्पताल के कोरोना पॉजिटिव मिले दो वार्ड ब्वॉय के सात परिजन हैं। इसमें से पांच कौशलपुर ,लॉयर्स कॉलोनी और दो कौशलपुर निवासी हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित छह लोग गढ़ैया ताजगंज के रहने वाले हैं। ये तबलीगी जमात के सदस्यों के संपर्क में आए थे। प्रशासन ने बताया कि तीन कोरोना संक्रमित घटिया आजम खां निवासी डॉक्टर के संपर्क में आए लोग हैं। प्रशासन के मुताबिक शुक्रवार रात एक संक्रमित युवती के स्वस्थ होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी जिससे कोरोना संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या 13 हो गयी है। वहीं पारस हॉस्पिटल को सील करने के बाद अस्पताल के संचालक डॉ.अरिंजय जैन और उसके प्रबंधक एसपी यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सउत्तर प्रदेश में कोरोनाआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारएलपीजी सिलेंडर की किल्लत?, आगरा में पेठा कारोबार पर भारी संकट, कुछ इकाइयां पूरी तरह से बंद?

क्राइम अलर्टचार साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और शादी किसी और से?, पुलिस कांस्टेबल ने दिया धोखा, मरने से पहले महिला ने वीडियो में कहा-किसी लड़की को धोखा मत दो, देखिए

कारोबारयमुना पावन तटः ताज की छाया में संस्कृति का विराट उत्सव

क्राइम अलर्टUP Crime: शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो अकाउंटेंट ने HR मैनेजर को मार डाला, सिर काटकर नहर में फेंका

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब