लाइव न्यूज़ :

UP Board Class 10th-12th Exams: परीक्षा में संगठिच रूप से नकल करवाने वाले हो जाए सावधान, बोर्ड आरोपियों पर रासुका के तहत करेगी कड़ी कार्रवाई

By आजाद खान | Updated: March 16, 2022 08:14 IST

UP Board Class 10th-12th Exams: आपको बता दें कि प्रदेश में इस साल 8,373 परीक्षा केन्द्रों पर 51,92,689 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने परीक्षाओं में नकल करवाने वालों पर नकेल कसी है। क्लास 10वीं और 12वीं की इसी महीने होने वाली परीक्षाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।मुख्य सचिव ने यह भी बताया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के हर परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी लगाया जाएगा।

UP Borad Class 10th-12th Exams: उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में संगठित रूप से नकल कराने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई किए जाने का फैसला किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मंगलवार को वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त मण्डलायुक्तों, पुलिस आयुक्तों, जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। आपको बता दें कि राज्य सरकार नकल को लेकर काफी सतर्क हुई है और इसके तहत इस फैसले को देखा जा रहा है। 

क्या कहा उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने

मिश्र ने विशेष रूप से जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिलों में जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर लिए जायें जो परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्रों का नियमित निरीक्षण तथा पर्यवेक्षण करेंगे। मंगलवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार मिश्र ने संगठित रूप से नकल कराने वालों पर रासुका के तहत तत्काल कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए और कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर विशेष ध्यान रखा जाए तथा उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। 

मुख्य सचिव ने प्रश्न पत्रों की सुरक्षा की भी बात कही

मुख्‍य सचिव ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रश्न पत्रों के पहुंचने से पहले ही प्रश्न पत्रों की सुरक्षा हेतु आवश्यकतानुसार पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी प्रश्न पत्रों को जिला मुख्यालय में पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित स्थानों पर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि समस्त परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा की अवधि में पर्याप्त सशस्त्र सुरक्षा बल उपलब्ध रहे। 

डबल लॉक वाले अलमारी में रखे जाएंगे प्रश्न पत्र

आवश्यक सभी सुविधा और चाक चौबंद व्यवस्था की हिदायत के साथ मुख्य सचिव ने समस्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे लोग स्वयं भी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करें। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में 8,373 परीक्षा केन्द्रों पर 51,92,689 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे और प्रश्न पत्रों को रखने की व्यवस्था डबल लाक युक्त अलमारी में किया गया है। 

24 मार्च से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू

शुक्ला के अनुसार प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के हर परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी स्थापित किया गया है। आज की बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग में पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल और अपर मुख्‍य सचिव गृह समेत कई अधिकारी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू होगी।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशexamBoardPoliceNational Security
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी