लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः बहराइच में मां ने बेटे को शराब और जुए के लिए पैसा नहीं दिया, मार डाला

By भाषा | Updated: October 30, 2020 14:42 IST

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बताया कि अहिरनपुरवा गांव में नंदरानी (60) के 26 वर्षीय पुत्र निरंकार यादव को कथित तौर पर शराब और जुए की लत है और वह अक्‍सर उसे शराब पीने और जुआ खेलने को मना करती थी।

Open in App
ठळक मुद्देगांव में कथित तौर पर शराब और जुए के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी।शराब के लिए पैसों की मांग की और नंदरानी ने मना किया तो उसने अपनी मां को मारना पीटना शुरू कर दिया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बहराइचः बहराइच जिले के मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के अहिरनपुरवा गांव में कथित तौर पर शराब और जुए के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बताया कि अहिरनपुरवा गांव में नंदरानी (60) के 26 वर्षीय पुत्र निरंकार यादव को कथित तौर पर शराब और जुए की लत है और वह अक्‍सर उसे शराब पीने और जुआ खेलने को मना करती थी।

उन्होंने बताया कि बुधवार को निरंकार ने अपनी मां से जुए और शराब के लिए पैसों की मांग की और नंदरानी ने मना किया तो उसने अपनी मां को मारना पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान ही निरंकार ने सूजे से मां पर हमला कर दिया,गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लोहरदगा में शराब के नशे में पिता ने पुत्र की हत्या की

झारखंड के लोहरदगा जिले में किस्कोरू-पेशरार थानांतर्गत चंदलगी डिपा टोली ग्राम में कथित रूप से शराब के नशे में धुत पचास वर्षीय एक पिता ने अपने 21 वर्षीय पुत्र की मंगलवार रात्रि को कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लोहरदगा के किस्कोरू-पेशरार थाना क्षेत्र के चंदलगी डिपा टोली ग्राम में बीती रात पचास वर्षीय बनया उरांव ने शराब के नशे में अपने ही 21 वर्षीय बेटे कृष्णा उरांव की टांगी से वार कर कथित रूप से हत्या कर दी और वह घर से फरार हो गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को आज दोपहर गांव वालों से इस घटना की जानकारी से मिली जिसके बाद पुलिस कृष्णा उरांव का शव अंत्य परीक्षण के लिए ले गयी जबकि उसके कथित हत्यारे पिता की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस ने बताया कि यह हत्याकांड पारिवारिक विवाद का परिणाम है क्योंकि गांव वालों ने तथा परिजनों ने पूछताछ में बताया है कि बाप-बेटे दोनों ही शराबी थे और अक्सर शराब पीकर आपस में विवाद किया करते थे।

थाना प्रभारी हरिऔध करमाली ने बताया कि कुछ दिनों पहले शराब पीकर कृष्णा उराँव ने अपनी बहन एवं माँ के साथ मारपीट की थी। इसी प्रकार से शराब पीकर बाप-बेटे में झगड़ा होता रहता था। पुलिस ने बताया कि इस हत्या के बारे में घर वाले कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं लिहाजा पुलिस मामला दर्ज कर इसकी विस्तृत जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याकांडयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी