लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधानसभाः अगर हमें टिकट दे देते तो सपा वाले सत्ता में और भाजपा के लोग विपक्ष में, शिवपाल ने अखिलेश यादव से कहा...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 26, 2022 18:13 IST

Uttar Pradesh Assembly: शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए उन्हें 'ईमानदार' और 'मेहनती' बताया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सदस्यों ने मेज थपथपा कर उनका स्वागत किया। भाजपा सरकार के नारे का हवाला देते हुए तंज भी किया।मुख्यमंत्री तो संत हैं, योगी हैं। योग का मतलब सबको जोड़ना होता है।

Uttar Pradesh Assembly: समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से कई सवाल किए। विपक्ष पर भी तंज करते हुए कहा, अगर विपक्ष हमारा साथ ले लेता... हमने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई थी।

 

अपने 100 प्रत्याशी भी घोषित कर दिए थे। अगर हमें टिकट दे देते तो वह (सपा गठबंधन) वहां (सत्ता पक्ष) और आप (भाजपा गठबंधन) यहां (विपक्ष) होते। शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए उन्हें 'ईमानदार' और 'मेहनती' बताया।

साथ ही उन्होंने परोक्ष रूप से उन पर तंज भी किया। यादव ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ईमानदार और मेहनती हैं लेकिन अगर उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान सदन के सभी सदस्यों तथा अन्य लोगों का सहयोग लिया होता तो स्थिति को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था।"

यादव द्वारा मुख्यमंत्री की तारीफ किए जाने पर भाजपा सदस्यों ने मेज थपथपा कर उनका स्वागत किया। हालांकि इसी दौरान यादव ने भाजपा सरकार के नारे का हवाला देते हुए उस पर तंज भी किया। उन्होंने कहा कि वादे के मुताबिक तो 'सबका साथ और सबका विकास' है लेकिन सरकार ने सबका सहयोग नहीं लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री तो संत हैं, योगी हैं। योग का मतलब सबको जोड़ना होता है। ’’ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया ने कहा कि मुख्यमंत्री विपक्ष का सहयोग ले करके ही उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। यादव ने सरकार को सलाह दी कि वह केवल बुजुर्गों और बीमार लोगों को ही मुफ्त राशन दे, नौजवानों और तंदुरुस्त लोगों को राशन देकर उन्हें 'आलसी' ना बनाए। 

टॅग्स :शिवपाल यादवसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथUttar Pradesh assemblyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए