लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावः बीएल संतोष और राधा मोहन सिंह लखनऊ में, सीएम योगी से मिले, हो रहा मंथन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2021 13:58 IST

Uttar Pradesh Assembly Elections:  बीएल संतोष और राधा मोहन सिंह 31 मई से दो जून तक लखनऊ में थे। बाद में छह जून को भी लखनऊ आए राधा मोहन सिंह ने प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से मुलाकात की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसंघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल और अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की।सुनील बंसल समेत कुछ प्रमुख नेताओं के साथ पार्टी द्वारा शुरू किये गये अभियान के बारे में चर्चा की। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पांच कालिदास मार्ग स्थित आवास पर सरकार और संगठन की समन्वय बैठक हुई।

Uttar Pradesh Assembly Elections:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल समेत कुछ प्रमुख नेताओं के साथ पार्टी द्वारा शुरू किये गये अभियान के बारे में चर्चा की। भाजपा सूत्रों के अनुसार सभी पदाधिकारी भाजपा मुख्यालय से निराला नगर स्थित राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय गये और संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल और अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से चर्चा

इस संदर्भ में स्वतंत्र देव सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि संघ कार्यालय में सभी लोग औपचारिक मुलाकात के लिए गये थे और वहां किसी भी विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार शाम को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पांच कालिदास मार्ग स्थित आवास पर सरकार और संगठन की समन्वय बैठक हुई जिसमें सरकार और संगठन के समन्वय और भविष्‍य के लिए निर्धारित कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि जनता के हित में योजनाओं के क्रियान्वयन में सरकार के साथ-साथ संगठन की महती भूमिका को लेकर भी चर्चा की गई। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बैठक में किसी भी राजनीतिक विषय पर विचार विमर्श नहीं हुआ खासकर संगठनात्मक कार्यक्रमों प्रशिक्षण तथा प्रवास के मुद्दों पर ही बातचीत हुई।

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य शामिल

उन्होंने यह भी बताया कि बैठक में उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव और जिला पंचायत अध्यक्ष के आसन्न चुनाव को लेकर भी कोई चर्चा नहीं हुई क्योंकि यह पार्टी से जुड़ा मामला है। पार्टी नेता ने बताया कि करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक में दत्तात्रेय होसबले और कृष्ण गोपाल समेत संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रांतीय महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल तथा उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए।

भाजपा के एक प्रवक्ता के अनुसार बीएल संतोष मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा पार्टी द्वारा प्रदेश में प्रारंभ किए गए टीकाकरण जनजागरण अभियान तथा अन्य सेवा कार्यों की समीक्षा करेंगे। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारियों का एक माह से कम समय में लखनऊ का यह दूसरा दौरा है।

बीएल संतोष और राधा मोहन सिंह 31 मई से दो जून तक लखनऊ में थे

इसके पहले, बीएल संतोष और राधा मोहन सिंह 31 मई से दो जून तक लखनऊ में थे। बाद में छह जून को भी लखनऊ आए राधा मोहन सिंह ने प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से मुलाकात की थी।

बीएल संतोष के पिछले दौरे के समय मंत्रिमंडल विस्तार, नेतृत्व परिवर्तन समेत कई विषयों को लेकर अटकलों का दौर तेज हो गया था लेकिन पदाधिकारियों ने इन अटकलों को खारिज कर दिया था। बीएल संतोष ने तब मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में कोविड प्रबंधन की सराहना की थी।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकांग्रेसबीएसपीआरएसएससमाजवादी पार्टीजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष