लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावः भाजपा में बड़े विद्रोह की तैयारी, 126 वर्तमान विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी?

By शीलेष शर्मा | Updated: June 3, 2021 19:19 IST

योगी सरकार के मंत्री बृजेश पाठक ने जानकारी दी कि बी एल संतोष व अन्य केंद्रीय नेताओं ने लखनऊ में बैठक कर हालातों का जायज़ा लिया था लेकिन विधायकों से कोई सीधा संवाद नहीं हुआ था। 

Open in App
ठळक मुद्देयोगी सरकार की निगाह में विधायकों की कोई अहमियत नहीं है। बैठक में कोरोना की स्थिति और आगामी चुनाव की रणनीति पर केवल चर्चा हो सकी थी। जसराना से विधायक राम गोपाल लोधी सहित दूसरे विधायक भी भाजपा विरोधी तेवर अपनाकर दूसरे दलों में चुनाव से ठीक पहले जाने की तैयारी में जुट गए हैं।

नई दिल्लीः लगभग 7 महीने बाद होने वाले उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में एक बड़े विद्रोह की तैयारी हो रही है।

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार लगभग 126 वर्तमान विधायक भाजपा  छोड़ कर दूसरे दलों में जाने की जुगत में लगे हैं, यह खुलासा योगी सरकार के एक कैबिनेट मंत्री ने लोकमत से बातचीत करते हुए कही। इस मंत्री की दलील थी की योगी सरकार में मंत्रियों और विधयकों की बात को न तो सुना जा रहा है और न ही उनको तर्जी दी जा रही है जिससे बड़े पैमाने पर नाराज़गी है। 

गौरतलब है कि पिछले दिनों ही भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने कुछ अन्य सदस्यों के साथ योगी सरकार की स्थिति का आंकलन करने के बाद दावा किया कि वहां सब कुछ ठीक है और की नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा, क्योंकि उन्होंने मंत्रियों और विधायकों से चर्चा की है।  

लेकिन योगी सरकार के मंत्री बृजेश पाठक ने जानकारी दी कि बी एल संतोष व अन्य केंद्रीय नेताओं ने लखनऊ में बैठक कर हालातों का जायज़ा लिया था लेकिन विधायकों से कोई सीधा संवाद नहीं हुआ था। इस बैठक में कोरोना की स्थिति और आगामी चुनाव की रणनीति पर केवल चर्चा हो सकी थी। 

भाजपा विधायक राकेश राठौर ने पहले ही योगी सरकार एक खिलाफ बगावती तेवर अपना लिए हैं।  उनका आरोप है कि योगी सरकार की निगाह में विधायकों की कोई अहमियत नहीं है। यदि कोई बोलता है तो उस पर क़ानून की धाराएं लगा कर उसकी जुबां बंद कर दी जाती है। 

सीतापुर के इस विधायक के तेवर काफी कड़े थे जो संकेत दे रहे थे कि वह भाजपा से बगावत करने का मन बना चुके हैं। राठौर अकेले विधायक नहीं, फ़िरोज़ाबाद ज़िले के जसराना से विधायक राम गोपाल लोधी सहित दूसरे विधायक भी भाजपा विरोधी तेवर अपनाकर दूसरे दलों में चुनाव से ठीक पहले जाने की तैयारी में जुट गए हैं। सूत्र बताते हैं कि  बसपा और सपा ऐसे सभी विधायकों पर नज़र गड़ा कर बैठे हैं ताकि चुनाव से ठीक पहले दल बदल कराकर भाजपा को कमज़ोर किया जा सके।  

टॅग्स :योगी आदित्यनाथलखनऊभारतीय जनता पार्टीउत्तर प्रदेशबीएसपीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos