लाइव न्यूज़ :

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर उत्तर प्रदेश विधानसभा का 48 घण्टे का विशेष सत्र होगा आयोजित

By भाषा | Updated: August 31, 2019 06:14 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह वर्ष गांधी जी की 150 वीं जयंती का है। गांधी जी ने इस देश में समाज के सबसे नीचे के पायदान पर स्थित व्यक्ति के जीवन स्तर के उन्नयन का सपना देखा था।

Open in App

उत्तर प्रदेश विधानसभा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्वीकृत समन्वित विकास के लक्ष्यों पर लगातार 48 घंटे विमर्श करेगी। विधानसभा के इस विशेष सत्र का निर्णय शुक्रवार दोपहर अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित की अध्यक्षता में सभी दलों के नेताओं द्वारा विधानभवन में लिया गया।

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित ‘समेकित विकास के लक्ष्य’ पर भारत समेत 107 देशों ने हस्ताक्षर किए थे। उन लक्ष्यों में प्रमुख रूप से गरीबी दूर करना, स्त्री-पुरूष असमानता को दूर करना, कुपोषण हटाना, सबके लिए स्वास्थ्य, सबके लिए ऊर्जा, सबके लिए शिक्षा, पोषण, पेयजल, लैंगिक समानता हासिल करना आदि लक्ष्य तय किये गये थे। यह विषय अधिकांश देशों के मुख्य एजेण्डे में है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वर्ष गांधी जी की 150 वीं जयंती का है। गांधी जी ने इस देश में समाज के सबसे नीचे के पायदान पर स्थित व्यक्ति के जीवन स्तर के उन्नयन का सपना देखा था।

विधानसभा अध्यक्ष दीक्षित ने कहा कि महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र संघ के 17 सतत विकास के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए बुलाया गया सत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक होगा। ऐसे सत्र का आयोजन प्रदेश में पहली बार हो रहा है।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सभी दलीय नेताओं से विशेष सत्र के आयोजन में सहयोग करने की अपील की। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?