लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, प्रशांत कुमार बने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर

By भाषा | Updated: May 26, 2020 21:07 IST

मेरठ जोन के एडीजी रहे प्रशांत कुमार यूपी के नए एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) बनाए गए हैं। आईपीएस राजीव सभरवाल को एडीजी मेरठ जोन नियुक्त किया गया है। वहीं, लक्ष्मी सिंह लखनऊ जोन की आईजी नियुक्त की गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) पी. वी. रमाशास्त्री को सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर नई तैनाती दी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) दीपेश जुनेजा को अपर पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) के पद पर नियुक्त किया गया है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया।

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) पी. वी. रमाशास्त्री को सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर नई तैनाती दी गई है। वह यहां प्रभारी महानिदेशक के रूप में कार्य करेंगे।

मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अब रमाशास्त्री की जगह अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) का पद संभालेंगे। अपर पुलिस महानिदेशक (विमेन पावर लाइन) अंजू गुप्ता को पुलिस ट्रेनिंग स्कूल मेरठ में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर भेजा गया है। वह लक्ष्मी सिंह का स्थान लेंगी, जिन्हें लखनऊ क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) दीपेश जुनेजा को अपर पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) के पद पर नियुक्त किया गया है। वह एल. वी. एंटनी देवकुमार का स्थान लेंगे, जिन्हें सीबीसीआईडी में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर नई तैनाती दी गई है। तैनाती की प्रतीक्षा कर रही नीरा रावत को अपर पुलिस महानिदेशक (विमेन पावर लाइन) लखनऊ के पद पर भेजा गया है।

तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे आईपीएस अफसर राजीव सब्बरवाल को मेरठ जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (पीएसी) बी. के. सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एस. के. भगत को गृह विभाग में सचिव के पद पर नई तैनाती दी गई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह