लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः 393 विधायकों ने ली शपथ, शिवपाल सिंह यादव और आजम खान समेत 10 MLA बाकी, जानिए कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2022 18:47 IST

Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी के शिवपाल सिंह यादव, सीतापुर कारागार में निरुद्ध आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम, भाजपा से गोरखपुर के कैंपियरगंज से निर्वाचित फतेह बहादुर सिंह समेत 10 विधायकों का शपथ ग्रहण नहीं हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को 343 विधायकों ने शपथ ग्रहण की जबकि मंगलवार को 50 विधायकों ने शपथ ली।विधानसभा अध्यक्ष की पीठ से मंगलवार को 40 से अधिक विधायकों को विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ दिलाई।कुशीनगर जिले के तमकुहीराज से विधायक डॉक्टर असीम कुमार ने भी शपथ ली।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दोपहर 2 बजे 18वीं विधानसभा में पहली बार सदन को संबोधित किया। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान विधानसभा में विधायक के रूप में शपथ नहीं ली, क्योंकि अदालत ने शपथ ग्रहण के लिए विधानसभा में ले जाने की अनुमति देने की जेल प्रशासन की याचिका खारिज कर दी थी।

 

खान ने विधानसभा में जाने से इनकार कर दिया था। उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा में 50 नवनिर्वाचित सदस्यों ने मंगलवार को शपथ ग्रहण की और सोमवार को शपथ लेने वाले विधायकों को मिलाकर यह संख्या 393 पहुंच गई है। अभी पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव और आजम खान समेत 10 सदस्यों का शपथ ग्रहण बाकी है।

विधानसभा से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 343 विधायकों ने शपथ ग्रहण की जबकि मंगलवार को 50 विधायकों ने शपथ ली। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यों वाली विधानसभा में दूसरे दिन मंगलवार को भी विधायकों के शपथ ग्रहण करने का सिलसिला जारी रहा।

अभी समाजवादी पार्टी के शिवपाल सिंह यादव, सीतापुर कारागार में निरुद्ध आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम, भाजपा से गोरखपुर के कैंपियरगंज से निर्वाचित फतेह बहादुर सिंह समेत 10 विधायकों का शपथ ग्रहण नहीं हुआ। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्‍ना ने विधानसभा अध्यक्ष की पीठ से मंगलवार को 40 से अधिक विधायकों को विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ दिलाई।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से दो लाख, 14 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीतकर सर्वाधिक अंतर से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाने वाले सुनील कुमार शर्मा ने भी मंगलवार को शपथ ली। मंत्री प्रतिभा शुक्ला, मऊ के विधायक अब्‍बास अंसारी और कुशीनगर जिले के तमकुहीराज से विधायक डॉक्टर असीम कुमार ने भी शपथ ली।

डॉक्टर कुमार उत्तर प्रदेश की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्‍लू को पराजित कर चुनाव में विजयी हुए हैं। डॉक्टर कुमार ने जब शपथ ग्रहण की, तो सदन में ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे गूंजे। । सपा विधायक तूफानी सरोज ने शपथ लेने के बाद 'जय भीम' और 'जय समाजवाद' का नारा लगाया और उनके बाद शपथ लेने आये भाजपा के दीनानाथ भास्कर ने भी 'जय श्री राम' का नारा लगाया।

वाराणसी जिले से निर्वाचित विधायक नील रतन पटेल व्‍हील चेयर पर सदन में आये। संसदीय कार्य मंत्री खन्ना ने उन्हें व्‍हील चेयर पर बैठकर ही शपथ लेने की अनुमति दी, जिसके बाद पटेल ने अपने स्थान से ही शपथ ली। इसके बाद, विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए खन्‍ना ने विधानसभा सत्र की कार्यवाही अपराह्न पौने दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

खन्‍ना ने कहा कि शेष बचे विधायकों को शपथ सत्र शुरू होने पर दिलाई जाएगी। दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर विधानसभा में प्रोटेम स्‍पीकर रमापति शास्‍त्री ने विधायकों को शपथ दिलाई। शास्‍त्री ने रायबरेली से दूसरी बार निर्वाचित अदिति सिंह को अंग्रेजी में शपथ दिलाई।

वर्ष 2017 में कांग्रेस से चुनाव जीतीं अदिति सिंह इस बार चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं और भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुईं। शास्‍त्री ने लगभग एक लाख 80 हजार के मतों के अंतर से नोएडा से निर्वाचित पंकज सिंह समेत कई सदस्‍यों को शपथ दिलाई।

इसके पहले सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अखिलेश यादव समेत लगभग 350 नवनिर्वाचित विधायकों ने उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की थी। सदन के नेता आदित्यनाथ के बाद विपक्ष के नेता के तौर पर नामित अखिलेश यादव ने विधायक के रूप में शपथ ली। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशशिवपाल यादवआज़म खानअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJPयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी