लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली से कोहराम, 39 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2022 22:28 IST

आकाशीय बिजली से अलीगढ़, शाहजहांपुर, बांदा में एक-एक और लखीमपुर खीरी में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, डूबने से गाजीपुर, कौशाम्बी में एक- एक, प्रतापगढ़ में दो तथा आगरा एवं वाराणसी में चार-चार लोगो की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकौशाम्बी व सीतापुर में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली एवं डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रभावितों को नियमानुसार राहत राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सोमवार को आए आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली एवं डूबने से कुल 39 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। यहां मंगलवार को जारी सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई।

 

बयान के मुताबिक आकाशीय बिजली से अलीगढ़, शाहजहांपुर, बांदा में एक-एक और लखीमपुर खीरी में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, डूबने से गाजीपुर, कौशाम्बी में एक- एक, प्रतापगढ़ में दो तथा आगरा एवं वाराणसी में चार-चार लोगो की मौत हुई है।

बयान के अनुसार आंधी-तूफान से जनपद अमेठी, चित्रकूट, अयोध्या, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर तथा जौनपुर में एक-एक, वाराणसी, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, बलिया, गोण्डा में दो- दो तथा कौशाम्बी व सीतापुर में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली एवं डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने प्रदेश में आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली तथा डूबने से हुई जनहानि, पशुहानि एवं मकान क्षति के दृष्टिगत राहत कार्य पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा मोचक निधि से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये तथा घायलों एवं पशुहानि होने पर प्रभावितों को नियमानुसार राहत राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथमौसम रिपोर्टलखनऊमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव