लाइव न्यूज़ :

यूपी: गरीब परिवार के 21,000 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, एक शादी पर योगी सरकार करती है 51 हजार रुपये खर्च

By भाषा | Updated: November 14, 2019 18:07 IST

सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए प्रदेश के जल शक्ति मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डाक्टर महेंद्र सिंह ने बताया, “योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद से अभी तक प्रदेश में इस योजना के तहत 71,000 जोड़ों की शादी हो चुकी है।”

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने बताया कि सालाना दो लाख रुपये से कम आय वाले परिवार, चाहे वह किसी भी जाति या धर्म के हों, इस योजना के तहत आते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत बेटी के खाते में पहले ही 35,000 रुपये डाल दिए जाते हैं और 10,000 रुपये का सामान उपलब्ध कराया जाता है और 6,000 रुपये इस आयोजन के खर्च में शामिल किए जाते हैं।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में गरीब परिवार के वर-वधुओं का विवाह संपन्न कराया गया और इस दौरान कुल 21,000 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

यहां एनआरआईपीटी ग्राउंड में आयोजित सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए प्रदेश के जल शक्ति मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डाक्टर महेंद्र सिंह ने बताया, “योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद से अभी तक प्रदेश में इस योजना के तहत 71,000 जोड़ों की शादी हो चुकी है।”

उन्होंने बृहस्पतिवार को बताया, “आज पूरे प्रदेश में 21,000 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे हैं। ऐसे गरीब परिवार जो अभी तक अपनी बेटियों के हाथ पीले नहीं कर पाते थे, यह योजना उनके लिए प्रदेश सरकार की ओर से एक बड़ा तोहफा है।”

मंत्री ने कहा, “सालाना दो लाख रुपये से कम आय वाले परिवार, चाहे वह किसी भी जाति या धर्म के हों, इस योजना के तहत आते हैं। आज यहां 611 जोड़ों की शादी संपन्न हुई, जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों वर्ग के जोड़े शामिल हैं।”

उन्होंने बताया कि योजना के तहत बेटी के खाते में पहले ही 35,000 रुपये डाल दिए जाते हैं और 10,000 रुपये का सामान उपलब्ध कराया जाता है और 6,000 रुपये इस आयोजन के खर्च में शामिल किए जाते हैं। इस तरह एक जोड़े की शादी पर कुल 51,000 रुपये खर्च किए जाते हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस