लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अमेरिका ने नागरिकों को भारत नहीं जाने की दी सलाह, ब्रिटेन ने भी 'रेड लिस्ट' में डाला

By विनीत कुमार | Updated: April 20, 2021 07:41 IST

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों ने दुनिया के दूसरे देशों की भी चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका ने नागरिकों को भारत नहीं जाने की सलाह दी है। वहीं ब्रिटेन ने भी भारत से जाने वाले लोगों पर रोक लगाई है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने भारत यात्रा नहीं करने की सलाहसीडीसी के अनुसार वैक्सीन लेने के बावजूद भारत की यात्रा बहुत सुरक्षित नहींब्रिटेन ने भी गैर-ब्रितानी और आइरिश नागरिकों के भारत से ब्रिटेन जाने पर पाबंदी लगाई

भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी की है। अमेरिका ने कहा है कि कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए यात्रियों को भारत जाने से परहेज करना चाहिए। दूसरी ओर ब्रिटेन ने भी भारत को 'रेड लिस्ट' में डाल दिया है। 

अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार वैक्सीन  ले चुके लोगों पर भी खतरा बना हुआ है और वे इसे फैला सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को भी भारत जाने से बचना चाहिए। सीडीसी के अनुसार अगर भारत जाना ही है तो पूरी तरह से वैक्सीन ले लेना चाहिए।

ब्रिटेन ने भारत को 'रेड लिस्ट' में डाला

ब्रिटेन ने भारत को उन देशों की 'रेड लिस्ट' में डाल दिया है। इसके तहत गैर-ब्रितानी और आइरिश नागरिकों के भारत से ब्रिटेन जाने पर पाबंदी रहेगी। साथ ही विदेश से लौटे ब्रिटिश लोगों के लिये होटल में 10 दिन तक क्वारंटीन में रहना अनिवार्य होगा। 

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने 'हाउस ऑफ कॉमन्स' में इस बात की पुष्टि की है। हैनकॉक ने कहा कि नए नियमों को हल्के में नहीं लिया जा रहा और शुक्रवार से इन्हें लागू कर दिया जाएगा। 

ब्रिटेन में कोरोना के भारतीय वैरिएंट के 103 मामले 

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के तथाकथित भारतीय स्वरूप से पीड़ित होने के 103 मामले सामने आए हैं। ये जानकारी मैट हैनकॉक की ओर से दी गई है। हैनकॉक ने कहा कि इनमें से अधिकतर मामले विदेश से लौटे यात्रियों से संबंधित हैं। 

उन्होंने कहा कि उस स्वरूप का विश्लेषण किया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नये स्वरूप के बड़े पैमाने पर इसका फैलना या इलाज और टीका तैयार करने में मुश्किल होना आदि चिंताजनक परिणाम तो नहीं है।

इससे कुछ घंटे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट ने देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेज वृद्धि के मद्देनजर अगले सप्ताह होने वाली प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की यात्रा रद्द करने की घोषणा की थी।   

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियाबोरिस जॉनसनअमेरिकाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत