लाइव न्यूज़ :

अमेरिका-भारत साझेदारी 21 वीं सदी का एक सर्वाधिक महत्वपूर्ण संबंध है :अमेरिकी राजदूत

By भाषा | Updated: January 8, 2021 19:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी अमेरिकी राजदूत केन जस्टर ने शुक्रवार को यहां कहा कि अमेरिका-भारत साझेदारी 21 वीं सदी के एक सर्वाधिक महत्वपूर्ण संबंध का प्रतीक है ।

उन्होंने यहां अमेरिकी दूतावास से संबद्ध एक नये भवन के शिलान्यास समारोह में यह कहा।

अमेरिकी दूतावास के एक बयान में कहा गया है अमेरिका-भारत व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूती प्रदान करने वाले प्रगाढ़ मैत्री संबंधों को प्रदर्शित करते हुए अमेरिकी राजदूत जस्टर, भारत के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी तथा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नये भवन का शिलान्यास किया है।

जस्टर ने अपनी टिप्पणी में कहा, ‘‘हम आज जिस परियोजना को शुरू कर रहे हैं वह कई भवनों की श्रृंखला और बुनियादी ढांचे से कहीं अधिक है। यह अमेरिका-भारत साझेदारी के प्रति वाशिंगटन की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है तथा साझेदारी के मजबूत एवं दीर्घकालीन होने का गवाह है। ’’

पुरी ने अपनी टिप्प्णी में भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में जस्टर के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जब अमेरिकी राजदूत भारत आये थे, उसकी तुलना में अब संबंध कहीं अधिक मजबूत हैं।

जस्टर को तीन नवंबर 2017 को भारत में अमेरिका का 25 वां राजदूत नियुक्त किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो