लाइव न्यूज़ :

'उत्तराखंड के गांव का एक लड़का', अमेरिकी राजदूत ने की अजीत डोभाल की तारीफ, बताया- अंतरराष्ट्रीय धरोहर

By विनीत कुमार | Updated: June 14, 2023 10:50 IST

अमेरिकी राजदूत राजदूत एरिक गार्सेटी भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को 'अंतरराष्ट्रीय धरोहर' कहा है।

Open in App

नई दिल्ली: भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने मंगलवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की जमकर प्रशंसा की। डोभाल की प्रशंसा करते हुए गार्सेटी ने देश के लिए उनके दृष्टिकोण की सराहना की और साथ ही उनकी तुलना अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवान से भी की।

अमेरिकी राजदूत ने 'उत्तराखंड के एक गांव के लड़के' से लेकर डोभाल के अब तक के सफर की चर्चा करते हुए कहा, 'भारत का एनएसए न केवल एक राष्ट्रीय बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय धरोहर भी बन गया है।' अमेरिकी राजदूत का बयान उस समय में आया है, जब इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीअमेरिका की राजकीय यात्रा पर जाने वाले हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार गार्सेटी ने कहा, 'उत्तराखंड का एक गांव का लड़का अजीत डोभाल, जो अब न केवल एक राष्ट्रीय धरोहर बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय धरोहर बन गया है, जिसके पास एक साथ आने और यह कहने के लिए कि हम इस सदी को बदलने के लिए क्या कर सकते हैं...एनएसए सुलिवन की तरह एक ही दृष्टि है जो हमें आगे ले जाएगा।'

गार्सेटी ने दिल्ली में 'भारत-अमेरिका की महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों (आईसीईटी)' पर एक गोलमेज सम्मेलन के दौरान यह टिप्पणी की।

गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन भी भारत दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक हुई प्रगति के बारे में उन्हें जानकारी दी। सुलिवन ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से भी मुलाकात की। दोनों ने ‘सेमी-कंडक्टर’, अगली पीढ़ी के दूरसंचार और रक्षा सहित सात विशिष्ट उच्च-प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में दोनों देशों के सहयोग के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप का अनावरण किया। 

टॅग्स :अजीत डोभालअमेरिकानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया