अमेरिका के लोकतंत्र सम्मेलन के दौरान अचानक गायब हो गया ताइवान की मंत्री का नक्शा, चीन और ताइवान को अलग देश दिखा रही थीं
By विशाल कुमार | Updated: December 13, 2021 15:18 IST2021-12-13T15:18:27+5:302021-12-13T15:18:27+5:30
व्हाइट हाउस चिंतित था कि अमेरिका द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में ताइवान और चीन को मानचित्र पर अलग करना उसकी एक-चीन नीति के खिलाफ जा सकता है, जो ताइवान चीन का हिस्सा है या नहीं, इस बारे में कोई साफ विचार रखने से बचता है।

अमेरिका के लोकतंत्र सम्मेलन के दौरान अचानक गायब हो गया ताइवान की मंत्री का नक्शा, चीन और ताइवान को अलग देश दिखा रही थीं
वाशिंगटन: पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइ़डन के लोकतंत्र सम्मेलन के दौरान जब ताइवान की मंत्री एक ऐसा मानचित्र दिखा रही थीं जिसमें ताइवान के अलग देश होने के संकेत थे, तब अचानक ही उनका वीडियो गायब हो गया था.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि ताइवान की डिजिटल मंत्री ऑड्रे तांग के शुक्रवार के स्लाइड शो में लगभग एक मिनट तक नक्शा दिखाई देने के बाद अमेरिकी अधिकारियों के बीच घबराहट पैदा हो गई थी।
उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस के इशारे पर तांग का वीडियो चर्चा के दौरान बंद दिया गया था और इसके बाद उसमें केवल आवाज आ रही थी।
व्हाइट हाउस चिंतित था कि अमेरिका द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में ताइवान और चीन को मानचित्र पर अलग करना उसकी एक-चीन नीति के खिलाफ जा सकता है, जो ताइवान चीन का हिस्सा है या नहीं, इस बारे में कोई साफ विचार रखने से बचता है।
वहीं, पिछले कुछ महीनों में ताइवान में चीनी गतिविधियां बढ़ गई हैं और उसे चीन के घुसपैठ का डर है.
विदेश विभाग ने कहा कि स्क्रीन-शेयरिंग को लेकर भ्रम की स्थिति के परिणामस्वरूप तां की वीडियो फीड को हटा दिया गया और इसे केवल एक ईमानदार गलती बताया।
टैंग की प्रस्तुति में दक्षिण अफ़्रीकी एनजीओ सिविकस का एक रंग-आधारित नक्शा शामिल था, जो नागरिक अधिकारों पर खुलेपन के आधार पर दुनिया की रैंकिंग तय करता है।
अधिकांश एशिया को ताइवान के हरे रंग के साथ दिखाया गया था. जबकि कई अमेरिकी सहयोगियों और भागीदारों सहित अन्य सभी को मानवाधिकार का उल्लंघन करने को लेकर अलग-अलग स्तरों में बांटा गया था. इसमें चीन, लाओस, वियतनाम और उत्तर कोरिया को लाल रंग से रंगा गया था।