लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाईः अमेरिका ने भारत को 100 वेंटिलेटर की पहली खेप सौंपी, पीएम मोदी ने कहा-धन्यवाद

By भाषा | Updated: June 16, 2020 17:38 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद कहा। अमेरिका से 100 वेंटिलेटर की पहली खेप दिल्ली आ गई है। अमेरिकी राजदूत ने भारत को सौंप दी।

Open in App
ठळक मुद्देमहासचिव जनरल आर के जैन ने अमेरिकी राजदूत से आईआरसीएस राष्ट्रीय मुख्यालय में वेंटिलेटर की पहली खेप स्वीकार की। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहायता के लिए अत्याधुनिक वेंटिलेटर के उपहार के लिए अमेरिकी सरकार का शुक्रिया अदा करती है।

नई दिल्लीः भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर ने मंगलवार को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद के लिए 100 वेंटिलेटरों की पहली खेप सौंपी।

भारतीय रेड क्रास सोसाइटी ने यह जानकारी दी। मई में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि इस ‘अदृश्य दुश्मन’ के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए अमेरिका भारत को वेंटिलेटर देगा। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के महासचिव जनरल आर के जैन ने अमेरिकी राजदूत से आईआरसीएस राष्ट्रीय मुख्यालय में वेंटिलेटर की पहली खेप स्वीकार की।

भारतीय रेड क्रॉस ने कहा कि वह कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहायता के लिए अत्याधुनिक वेंटिलेटर के उपहार के लिए अमेरिकी सरकार का शुक्रिया अदा करती है। इससे नाजुक स्थिति वाले मरीजों को काफी फायदा पहुंचेगा। यूएसएआईडी (अंतरराष्ट्रीय विकास के लिए अमेरिकी एजेंसी) ने ये वेंटिलेटर मुहैया कराये हैं। एजेंसी ने बताया कि वेंटिलेटर की पहली खेप सोमवार को यहां पहुंची।

अमेरिका टीकों के मामले बहुत अच्छी प्रगति कर रहा है : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका देश कोरोना वायरस महामारी से बचाव और उसके उपचार के लिए टीकों के मामले में काफी प्रगति कर रहा है । ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रत्रकारों से कहा, ‘‘चीन को ऐसा नहीं होने देना चाहिए था, लेकिन ऐसा हुआ। पूरी दुनिया में ये हुआ जो बेहद दुखद है। लेकिन हमारी संख्या कम है और यह सुधर रही है और एक दिन यह घट कर समाप्त हो जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ टीकों के मामले में हम बहुत अच्छी प्रगति कर रहे हैं। तो एक प्रकार से हम उपचारात्मक उद्देश्य में और बचाव की दिशा में अच्छी प्रगति कर रहे हैं। मैंने परिणाम देखें हैं। काम कर रहे कुछ लोगों से मैंने मुलाकात की है, शानदार लोग, महान लोग ,ऐसे लोग जो पहले सफलता अर्जित कर चुके हैं।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘ टीकों, उपचार और रोगमुक्त होने के संबंध में हम आपके लिए कुछ बहुत अच्छी खबर लाएंगे क्योंकि मेरा अनुमान है कि अगर आप इसे उपचार के तौर पर देखें और अगर यह तेजी से काम करता है तो आप इसे रोगमुक्त होना ही कहेंगे। क्या आप नहीं कहेंगे? इसलिए मुझे लगता है कि इस पर हमें अच्छी खबर मिलने वाली है।’’ ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका बीमारी को समझ चुका है और सब सीख चुका है। साथ ही कहा कि अमेरिका में अब संक्रमण का स्तर धीरे-धीरे घट रहा है। 

टॅग्स :दिल्लीअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीकोविड-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन