लाइव न्यूज़ :

यूरिया संकट: शिवराज आज गिरफ्तारी देने जाएंगे सागर

By राजेंद्र पाराशर | Updated: December 6, 2019 03:01 IST

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि वे कल सागर जाकर गिरफ्तारी देंगे

Open in App
ठळक मुद्देयूरिया संकट को लेकर सियासी घमासान जारी है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसका विरोध करने सागर जाकर गिरफ्तारी देंगे.. शिवराज सिंह ने नरयावली के विधायक प्रदीप लारिया पर धरना देने के कारण दर्ज प्रकरण के विरोध में यह फैसला लिया है.

मध्यप्रदेश में यूरिया संकट को लेकर सियासी घमासान जारी है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसका विरोध करने सागर जाकर गिरफ्तारी देंगे. शिवराज सिंह ने नरयावली के विधायक प्रदीप लारिया पर धरना देने के कारण दर्ज प्रकरण के विरोध में यह फैसला लिया है.

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि वे कल सागर जाकर गिरफ्तारी देंगे. चौहान ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इस असंवेदनशील सरकार ने किसानों की पीठ पर छुरा घोंपा है. किसान वैसे ही पिटा हुआ है, ऊपर से उसे यूरिया भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार से फुरसत मिले तब तो ये किसान के बारे में सोचेंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री को यह नहीं भूलना चाहिए कि सरकार मध्यप्रदेश की जनता के लिए है, केवल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए नहीं. अगर सरकार का मंत्री यह बोले कि पहले हमारी पार्टी में शामिल हो, नहीं तो काम नहीं होंगे तो उसे मंत्री पद पर रहने का ही हक नहीं है. यह अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक है.

चौहान ने कहा कि प्रदेश के किसानों की कांग्रेस ने दुर्दशा कर दी है. पहले तो किसानों से अनेक झूठे वादे किए और अब उनको यूरिया के लिए तरसाया जा रहा है. अगर कोई जनप्रतिनिधि किसानों की आवाज उठाए तो उस पर प्रकरण दर्ज कर लिए जाते हैं. इस तानाशाही का विरोध करने कल मैं सागर जाऊंगा और गिरफ्तारी दूंगा. उन्होंने कहा कि विधायक प्रदीप लारिया ने किसानों की मांगें उठाई तो उन्हें दबाया गया. यह जनप्रतिनिधियों व जनता की आवाज को कुचलने का प्रयास है जिसे हम सफल नहीं होने देंगे.

कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने पर हुई पुलिस कार्रवाई

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने प्रदेश के 13 वर्ष मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान के सागर के नरयावली क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रदीप लारिया पर चक्काजाम किए जाने पर दर्ज किए प्रकरण को लेकर शिवराज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा विधायक पर प्रकरण दर्ज यूरिया को लेकर नहीं हुआ है. 2 घंटे चक्काजाम कर, आमजन राहगीर को परेशान करने के मामले में व कानून व्यवस्था के पालन को लेकर पुलिस द्वारा उन पर प्रकरण दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई हर कानून तोड़ने वाले शख्स पर होती है. पता नहीं 13 वर्ष संवैधानिक पद पर रहे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह क्यों इसे यूरिया व राजनीति से जोड़ रहे है, यह समझ से परे है

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर भाजपा की चुप्पी!

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए असम की राह आसान नहीं

कारोबार15.18 करोड़ टन उत्पादन के साथ चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक भारत?, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 फसलों की 184 नई किस्में जारी की

भारतलोकसभा में पास हुआ 'जी राम जी' बिल, शिवराज चौहाने बोले- "कांग्रेस ने बापू के आदर्शों को खत्म कर दिया"

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया