लाइव न्यूज़ :

यूपीटीईटी 2021 परीक्षा का पेपर लीक, परीक्षा रद्द की गई, एसटीएफ ने कई शहरों से दर्जनों को हिरासत में लिया

By विशाल कुमार | Updated: November 28, 2021 11:40 IST

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेपर लीक होने के बाद एसटीएफ ने प्रदेश भर में छापेमारी की है, प्रयागराज, मेरठ और गाजियाबाद से कई लोग हिरासत में लिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में आज यूपीटीईटी की परीक्षा सभी जिलों में 2554 केंद्रों पर आयोजित होनी थी।यूपीटीईटी का पेपर व्हॉट्सऐप पर लीक हो गया।प्रयागराज, मेरठ और गाजियाबाद से कई लोग हिरासत में लिए गए हैं।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में आज आयोजित हो रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का पेपर व्हॉट्सऐप पर लीक हो गया है जिसके कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया.

बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परीक्षा निरस्त करने निर्णय किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेपर लीक होने के बाद एसटीएफ ने प्रदेश भर में छापेमारी की है, प्रयागराज, मेरठ और गाजियाबाद से कई लोग हिरासत में लिए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेपर लीक होने के बाद एसटीएफ ने प्रदेश भर में छापेमारी की है, प्रयागराज, मेरठ और गाजियाबाद से कई लोग हिरासत में लिए गए हैं। बाद में परीक्षा की तिथि का एलान होगा।

अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि यूपीटीईटी पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने दर्जनों संदिग्धों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है. यूपी सरकार एक महीने के अंदर दोबारा परीक्षा आयोजित कराएगी.

बता दें कि, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (यूपीटीईटी) आज प्रदेश के सभी जिलों में 2554 केंद्रों पर आयोजित होनी थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 के बीच संपन्न होनी थी। 

पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 1291628 अभ्यर्थी थे। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर ढाई से पांच बजे के बीच संपन्न होनी थी। 

इसमें कुल 873553 अभ्यर्थी थे। पहली पाली के लिए 2554 और दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 1747 केंद्र बनाए गए थे।

टॅग्स :यूपीटीईटी परिणामउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथADG
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी