लाइव न्यूज़ :

यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 4 अक्तूबर को, जानें परीक्षाओं का शेड्यूल

By एसके गुप्ता | Updated: June 6, 2020 07:51 IST

5 जून संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने लंबे इंतजार के बाद आज 2020 परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है. यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 4 अक्तूबर को होगी. कोविड-19 संकट के चलते 31 मई को होने वाली यह परीक्षा पहले रद्द कर दी गई थी.

Open in App
ठळक मुद्देयूपीएससी के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 4 अक्तूबर को होगी और मुख्य परीक्षाएं वर्ष-2021 में 8 जनवरी से शुरू होंगी और पांच दिन तक चलेंगी.यूपीएससी फॉरेस्ट सर्विस की मुख्य परीक्षाएं 28 फरवरी 2021 को होगी और दस दिन चलेंगी. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 के शेष इंटरव्यू 20 जुलाई से शुरू होंगे.

नई दिल्ली। 5 जून संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने लंबे इंतजार के बाद आज 2020 परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है. यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 4 अक्तूबर को होगी. कोविड-19 संकट के चलते 31 मई को होने वाली यह परीक्षा पहले रद्द कर दी गई थी. अभ्यार्थी संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल देख सकते हैं. यूपीएससी के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 4 अक्तूबर को होगी और मुख्य परीक्षाएं वर्ष-2021 में 8 जनवरी से शुरू होंगी और पांच दिन तक चलेंगी.

इसके अलावा यूपीएससी फॉरेस्ट सर्विस की मुख्य परीक्षाएं 28 फरवरी 2021 को होगी और दस दिन चलेंगी. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 के शेष इंटरव्यू 20 जुलाई से शुरू होंगे. देश में हर साल यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में अभ्यार्थी आवेदन करते हैं. ओएमआर शीट पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए इस साल 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. यूपीएससी परीक्षा-2020 के तहत 796 रिक्त पद भरे जाने हैं.

सिविल सर्विसेज के साथ ही फॉरेस्ट सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा होगी. यह परीक्षा आमतौर पर मई माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाती है. इसके अलावा मुख्य परीक्षा जून में शुरू होती है. लेकिन कोविड-19 संकट को देखते हुए यूपीएससी ने इस बार पूर्व में जारी शेड्यूल रद्द कर दिया था और हाल ही में यह जानकारी दी थी कि जून माह के प्रथम सप्ताह में परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल जारी किया जाएगा.

परीक्षा शेड्यूल : यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा: 4 अक्तूबर -यूपीएससी मुख्य परीक्षा : 8 जनवरी 2021 -फॉरेस्ट सर्विस मुख्य परीक्षा : 28 फरवरी 2021 -इंडियन इकोनॉमिक सर्विस परीक्षा/स्टैटिस्टीकल सर्विस परीक्षा: 16 अक्तूबर -कम्बाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा: 22 अक्तूबर 2020 - सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स परीक्षा: 20 दिसंबर 2020 -एनडीए/एनए परीक्षा: 6 सितंबर

सिविल सेवा परीक्षा हर साल तीन चरणों में- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के तौर आयोजित होती है. इसका आयोजन यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) समेत अन्य सेवाओं के अधिकारियों के चयन के लिए करता है. आयोग ने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों में परीक्षा या भर्ती परीक्षाओं की अधिसूचना, आयोजन की तिथि और अवधि में बदलाव किया जा सकता है. नई तारीख घोषित करने का फैसला कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन के कारण मौजूदा स्थिति पर समीक्षा के लिए आयोग द्वारा बुलाई गई बैठक में लिया गया.

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

भारतभाषण, तालियाँ, फिर गायब: यूपीएससी में 440वीं रैंक का दावा झूठा पाए जाने के बाद बिहार का युवक लापता

भारतUPSC ने रैंक 301 कन्फ्यूजन के बाद दी सफाई, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के दावे की पुष्टि हुई

भारतचाय वाले के बेटे देव डुडेजा ने किया कमाल, चौथे अटेम्प्ट में AIR 152 हासिल

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप