लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: UPSC के चेयरमैन और कर्मचारियों ने पीएम केयर फंड में दी एक दिन की सैलरी

By भाषा | Updated: April 15, 2020 20:26 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से देश में स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। इस सस्थिति के बीच संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के चेयरमैन और कर्मचारियों ने 1 अप्रैल, 2020 से प्रभावी रूप से एक वर्ष की अवधि के लिए आयोग से प्राप्त मूल वेतन का 30% स्वेच्छा से देने का निर्णय लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंघ लोक सेवा आयोग के चेयरमैन और कर्मचारियों ने पीएम केयर फंड में राहत के लिए एक दिन का वेतन स्वेच्छा से दिया है।देश में अब तक कुल 11,439 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 377 लोगों की इसके चलते मृत्यु हो है।

नई दिल्ली: देश के नौकरशाहों, राजनयिकों तथा अन्य के चयन के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करने वाले संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष और सदस्यों ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में सरकार की मदद करने के लिए एक साल तक अपने मूल वेतन का 30 प्रतिशत हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। संघ लोक सेवा आयोग ने वर्तमान हालात की समीक्षा के लिए बुधवार को आयोजित एक विशेष बैठक में कोरोना वायरस महामारी के कारण राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान पर विचार विमर्श किया गया।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रीय स्तर पर वित्तीय संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए, यूपीएससी के अध्यक्ष और सदस्यों ने अप्रैल 2020 से एक वर्ष की अवधि के लिए आयोग से प्राप्त होने वाले मूल वेतन का 30 प्रतिशत स्वैच्छिक रूप से त्यागने का निर्णय लिया है।’’ वर्तमान में आयोग में एक अध्यक्ष और दस सदस्य हैं। विज्ञप्ति में कहा गया कि इसके अलावा, यूपीएससी के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वेच्छा से अपने एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष/प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एव आपात स्थिति राहत कोष (पीएम केयर्स) में दिया है।

यूपीएससी ने कहा कि ऐहतियात और सामाजिक दूरी के मानकों सहित इन दिनों लागू लॉकडाउन के मद्देनजर यह तय किया गया है कि उन सभी साक्षात्कार ओर परीक्षाओं की तारीखों की समय समय पर समीक्षा की जाएगी जिनके लिए परीक्षार्थियों और परामर्शदाताओं को देश के विभिन्न हिस्सों से यात्रा करने की जरूरत होती है।

विज्ञप्ति के अनुसार, सिविल सर्विसेज-2020 (प्राथमिक), इंजीनियरिंग सर्विसेज (मुख्य) और जियोलॉजिस्ट सर्विसेज (मुख्य) परीक्षाओं के लिए तारीखों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। बयान में कहा गया है ‘‘इन परीक्षाओं की तारीख में स्थिति के मद्देनजर अगर कोई बदलाव होता है तो यूपीएससी की वेबसाइट पर इसकी सूचना दी जाएगी।’’

टॅग्स :कोरोना वायरससंघ लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

भारतभाषण, तालियाँ, फिर गायब: यूपीएससी में 440वीं रैंक का दावा झूठा पाए जाने के बाद बिहार का युवक लापता

भारतUPSC ने रैंक 301 कन्फ्यूजन के बाद दी सफाई, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के दावे की पुष्टि हुई

भारतचाय वाले के बेटे देव डुडेजा ने किया कमाल, चौथे अटेम्प्ट में AIR 152 हासिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण