लाइव न्यूज़ :

UPSC Result 2019: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2019 एग्जाम रिजल्ट जारी, प्रदीप सिंह ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

By स्वाति सिंह | Updated: August 4, 2020 13:05 IST

UPSC Civil Services Result 2019: लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित कर दिया है। UPSC 2019 की परीक्षा में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोक सेवा आयोग ने Civil Services Exam 2019 के अंतिम परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए हैंवे प्रत्याशी जो लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, आयोग की आधिकारि‌क वेबसाइट upsc.gov.in पर अपने प‌रिणाम देख सकते हैं।

लोक सेवा आयोग ने Civil Services Exam 2019 के अंतिम परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए हैं। वे प्रत्याशी जो लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, आयोग की आधिकारि‌क वेबसाइट upsc.gov.in पर अपने प‌रिणाम देख सकते हैं। इस साल ऑल इंडिया टॉप प्रदीप सिंह किया है। वहीं, जतिन किशोर दूसरे नंबर और प्रतिभा वर्मा तीसरे नंबर पर रहे। 

बता दें कि सिविल सेवा में इस साल अंतिम रूप से कुल 829 उम्मीदवार सफल हुए हैं। सामान्य वर्ग से 304, EWS से 78, ओबीसी से 251 एससी से 129 और एसटी वर्ग से 67 उम्मीदवार अंतिम रूप से सफल घोषित किए गए हैं।

सिविल सेवा के टॉप 25 उम्मीदवारों की लिस्ट-

 

बता दें कि यूपीएससी मुख्य परीक्षा में कुल 2304 उम्मीदवार सफल हुए थे। इनके लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया 17 फरवरी, 2020 से शुरू हुई थी। लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते मार्च में इंटरव्यू स्थगित कर दिए गए थे। इसके बाद इंटरव्यू 20 जुलाई से 30 जुलाई के बीच आयोजित किए गए। इसके लिए आयोग ने उम्मीदवारों को इंटरव्यू में आने-जाने के लिए विमान के किराए का भुगतान करने का फैसला किया। कोविड-19 के कारण ट्रेन सेवा पूरी तरह शुरू नहीं हो पाने के कारण यह फैसला किया गया थी। 

चयनित उम्मीदवारों को सरकार की ओर से उपलब्ध कराई वैकेंसी के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। वैकेंसी का ब्योरा इस प्रकार है -

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारत के संविधान द्वारा स्थापित एक संवैधानिक निकाय है जो भारत सरकार के लोकसेवा के ग्रेड-1 और ग्रेड-2 के पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए परीक्षाओं का संचालन करती है। संविधान के अनुच्छेद 315-323 में एक संघीय लोक सेवा आयोग और राज्यों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग के गठन का प्रावधान है। इसकी स्थापना 1 अक्टूबर 1926 को हुई थी। यूपीएससी के वर्तमान अध्यक्ष अरविंद सक्सेना हैं। इनकी नियुक्ति नवंबर 2018 में हुई थी।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

भारतभाषण, तालियाँ, फिर गायब: यूपीएससी में 440वीं रैंक का दावा झूठा पाए जाने के बाद बिहार का युवक लापता

भारतUPSC ने रैंक 301 कन्फ्यूजन के बाद दी सफाई, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के दावे की पुष्टि हुई

भारतचाय वाले के बेटे देव डुडेजा ने किया कमाल, चौथे अटेम्प्ट में AIR 152 हासिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया