लाइव न्यूज़ :

UPSC Civil Services Exam 2024: शक्ति दुबे ने किया टॉप, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित, देखें 20 टॉपर लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 22, 2025 15:34 IST

UPSC Civil Services Exam 2024: हर्षिता गोयल और डोंगरे अर्चित पराग को दूसरा एवं तीसरा स्थान मिला है। सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 1,009 अभ्यर्थी उत्तीर्ण है। 

Open in App
ठळक मुद्दे UPSC Civil Services Exam 2024: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित किए गए हैं। UPSC Civil Services Exam 2024: upsc.gov.in पर जाकर रोल नंबर डाल कर रिजल्ट देख सकते हैं। UPSC Civil Services Exam 2024: भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1,129 रिक्तियां भरी जानी हैं।

नई दिल्लीः संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा परीक्षा 2024 चक्र के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल शक्ति दुबे ने CSE में पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि हर्षिता गोयल दूसरे स्थान पर हैं। सरकार की अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1,129 रिक्तियां भरी जानी हैं। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 180 पद, भारतीय विदेश सेवा (IFS) में 55 पद और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में 147 पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, केंद्रीय सेवा समूह ‘A’ में 605 और समूह ‘B’ सेवाओं में 142 रिक्तियां हैं।

परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर अंक उपलब्ध होंगे।शक्ति दुबे ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्र UPSC आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रोल नंबर डाल कर रिजल्ट देख सकते हैं। 1009 उम्मीदवारों की चयनित लिस्ट जारी किया गया है। कई छात्रों को वेटिंग लिस्ट में रखा जाता है।

यूपीएससी सीएसई परिणाम 2024: टॉपर्स से मिलें-

1.शक्ति दुबे

2. हर्षिता गोयल

3. डोंगरे अर्चित पराग

4. शाह मार्गी चिराग

5. आकाश गर्ग

6. कोमल पुनिया

7. आयुषी बंसल

8. राज कृष्ण झा

9. आदित्य विक्रम अग्रवाल

10. मयंक त्रिपाठी

11. एट्टाबॉयिना साई शिवानी

12. आशी शर्मा

13. हेमंत

14. अभिषेक वशिष्ठ

15. बन्ना वेंकटेश

16. माधव अग्रवाल

17. संस्कृति त्रिवेदी

18. सौम्या मिश्रा

19. विभोर भारद्वाज

20. त्रिलोक सिंह।

जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए और सभी चरणों प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार को पास कर लिया वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपने परिणाम देख सकते हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), और विभिन्न समूह 'A' और समूह 'B' केंद्रीय सेवाओं में नियुक्तियों के लिए कुल 1,009 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। चयन कई श्रेणियों में किए गए हैं।

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 16 जून को हुई। उसके बाद 20 सितंबर से 29 सितंबर, 2024 के बीच मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। अंतिम चरण, साक्षात्कार दौर 7 जनवरी से 17 अप्रैल, 2025 तक आयोजित किया गया। भर्ती प्रक्रिया में तीन प्रमुख चरण शामिल हैं, प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार)। अंतिम मेरिट सूची तीनों चरणों में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी