लाइव न्यूज़ :

उपेंद्र कुशवाहा ने किया सीएम नीतीश कुमार के 'महिला संवाद यात्रा' का समर्थन, कहा- जनता से फीडबैक लेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: November 30, 2024 17:01 IST

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष को जो बोलना है बोलने दीजिए। जो लोग बयान बाजी कर रहे हैं, उनसे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है, नीतीश कुमार को यात्रा पर जाना चाहिए।

Open in App

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगामी महिला संवाद यात्रा का राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने समर्थन किया। उन्होंने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा बिल्कुल सही है। नीतीश कुमार जो कर रहे हैं उसे जनता तक पहुंचाना है। जनता से फीडबैक लेंगे, इसलिए उनकी महिला संवाद यात्रा बेहद जरूरी पहल है। वहीं विपक्ष के द्वारा सवाल उठाने पर उन्होंने राजद सहित सभी विरोधियों को आड़े हाथों लिया। 

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष को जो बोलना है बोलने दीजिए। जो लोग बयान बाजी कर रहे हैं, उनसे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है, नीतीश कुमार को यात्रा पर जाना चाहिए। उन्होंने महागठबंधन नेताओं के उस दावे पर चुटकी ली, जिसमें तेजस्वी यादव ने वर्ष 2025 विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार बनने का दावा किया था। उन्होंने कहा कि 2025 के चुनाव में सिर्फ और सिर्फ एनडीए की सरकार बनने जा रही है। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 दिसम्बर से महिला संवाद यात्रा पर निकलेंगे। इसमें मुख्य रूप से वे राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाने की कोशिश करेंगे। महिलाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाएं सहित जीविका दीदी, महिलाओं को आरक्षण, शराबबंदी से महिलाओं का सबलीकरण आदि को प्रमुखता से वे उठाएंगे। 

इस दौरान नीतीश कुमार सात निश्चय योजना, जल जीवन हरियाली योजना की समीक्षा भी करेंगे। उनकी इस यात्रा के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने 225 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च करने पर मुहर लगाई है। हालांकि विपक्षी दलों द्वारा सरकारी फंड से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा यात्रा करने पर सवाल उठाया जा रहा है।  

इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर जदयू की ओर से भी बड़ी तयारी की जा रही है। उनकी इस यात्रा को मुख्य रूप से विधानसभा चुनाव के पहले एक बड़ी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। चुनाव के करीब एक साल पहले हो रही इस यात्रा से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य की महिलाओं का नब्ज टटोलने की कोशिश करेंगे। इससे चुनाव को लेकर महिलाओं की सरकार के प्रति क्या सोच है, इसका बड़ा खाका तैयार हो जायेगा।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहानीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?