लाइव न्यूज़ :

ऐसे कैसे चले जाएं, अपना हिस्सा छोड़कर...?, कुशवाहा ने सीएम नीतीश पर किया पलटवार

By एस पी सिन्हा | Updated: January 25, 2023 20:37 IST

उपेन्द्र कुशवाहा ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुली चुनौती दे दिया है। जदयू के अंदर नेताओं में भारी नाराजगी है। नाराज खेमा कुशवाहा के साथ जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू का कोई नेता कुशवाहा के साथ खुलकर नहीं आ रहा।बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े लोग हैं जो पाला बदल सकते हैं।जदयू नेताओं को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा उपेन्द्र कुशवाहा को जदयू छोड़कर जल्द जाने की सलाह दिये जाने के बाद सियासत गर्मा गई है। इसके बाद कुशवाहा ने सीधे मुख्यमंत्री को चुनौती दे दी है। उन्होंने कहा है कि ऐसे कैसे चले जाएं, अपना हिस्सा छोड़कर...?

 

कुशवाहा के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि वह जदयू से हिसाब-किताब पूरा कर ही बाय-बाय करेंगे। उपेन्द्र कुशवाहा ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुली चुनौती दे दिया है। उन्होंने कहा कि बड़ा अच्छा कहा भाई साहब आपने...! ऐसे बड़े भाई के कहने से छोटा भाई घर छोड़कर जाने लगे तब तो हर बड़का भाई अपने छोटका को घर से भगाकर बाप-दादा की पूरी संपत्ति अकेले हड़प ले।

ऐसे कैसे चले जाएं अपना हिस्सा छोड़कर....? उपेन्द्र कुशवाहा ने साफ-साफ कह दिया कि  वे आपके कहने से पार्टी छोड़कर जाने वाले नहीं हैं। बताया जाता है कि जदयू के अंदर नेताओं में भारी नाराजगी है। नाराज खेमा कुशवाहा के साथ जा सकता है।

भले ही जदयू का कोई नेता कुशवाहा के साथ खुलकर नहीं आ रहा, लेकिन अंदर ही अंदर बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े लोग हैं जो पाला बदल सकते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि उपेंद्र कुशवाहा खुद ही भाजपा के सम्पर्क में जाना चाहते हैं, जिस कारण वे जदयू नेताओं को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहानीतीश कुमारपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?