लाइव न्यूज़ :

उप्र: बच्ची से बलात्कार के दोषी युवक को 12 साल कैद की सजा

By भाषा | Updated: December 23, 2020 21:44 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), 23 दिसंबर जिले की एक पॉक्सो अधिनियम अदालत ने बुधवार को 12 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के दोषी पाए गए युवक को 12 साल कैद की सजा सुनाई है और उस पर 21 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

जिले के शासकीय अधिवक्ता रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो-द्वितीय) के न्यायाधीश नीरज कुमार महाजन की अदालत ने पांच नवंबर 2017 की शाम एक बच्ची के साथ बलात्कार करने का जुर्म साबित होने पर बुधवार को दोषी बीनू सिंह (22) को 12 साल कैद की सजा सुनाई है और उस पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

घटना के बारे में उन्होंने बताया कि मुस्करा थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची परचून की दुकान में सामान लेने जा रही थी, तभी पड़ोसी युवक बीनू सिंह उसे रास्ते से जबरन पकडकर अपने पशुबाड़े में ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया था।

इस सिलसिले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos