लाइव न्यूज़ :

यूपी विधान परिषद के 35 सीटों पर चुनाव का ऐलान, दो चरणों में होंगे मतदान, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: January 29, 2022 08:01 IST

विधान परिषद चुनाव के दोनों चरणों की मतगणना एक साथ 12 मार्च को होगी। पहले चरण में नामांकन पत्र चार से 11 फरवरी के बीच दाखिल किए जा सकेंगे

Open in App
ठळक मुद्देविधान परिषद की 35 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान कराए जाएंगेपहले चरण के 30 सीटोंं के लिए 4 फरवरी को अधिसूचना जारी होगीपहले चरण के लिए 3 तो दूसरे चरण के लिए 7 मार्च को मतदान किए जाएंगे

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने 35 स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से विधान परिषद के 36 सदस्यों के द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम की शुक्रवार को घोषणा की। इन सीटों से परिषद के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल सात मार्च को समाप्त हो रहा है।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अजय कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकरण क्षेत्र से दो सदस्य चुने जाएंगे। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से 36 सदस्यों का चुनाव दो चरणों में होगा। बयान के मुताबिक, पहले चरण के तहत 30 सीटों पर चुनाव होगा जिसके लिए अधिसूचना चार फरवरी को जारी होगी तथा मतदान तीन मार्च को होगा। वहीं, दूसरे चरण की छह सीटों के लिए अधिसूचना 10 फरवरी को जारी होगी और मतदान सात मार्च को होगा।

दोनों चरणों की मतगणना एक साथ 12 मार्च को होगी। पहले चरण में नामांकन पत्र चार से 11 फरवरी के बीच दाखिल किए जा सकेंगे जबकि 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 16 फरवरी है। इसी प्रकार दूसरे चरण की अधिसूचना 10 फरवरी को जारी होगी। 17 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 21 फरवरी है। 

टॅग्स :Legislative Councilउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी