लाइव न्यूज़ :

उप्र: दीवार गिरने से तीन बच्चों की मलबे में दबकर मौत

By भाषा | Updated: September 6, 2021 20:21 IST

Open in App

अमेठी (उप्र), छह सितंबर अमेठी जिले के कोतवाली मोहनगंज क्षेत्र में सोमवार शाम को एक घर की कच्ची दीवार ढह गई, जिससे बाहर खेल रहे बच्चे इसके मलबे में दब गए। हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रायबरेली भेजा गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अमेठी के जिलाधिकारी अरुण कुमार और पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने तिलोई अस्पताल पहुंचकर घायलों के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

एक अधिकारी ने बताया कि मोहनगंज कोतवाली अंतर्गत टोडरपुर मजरे जमुरवां गांव निवासी रामकुमार के घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे जिनके घर की कच्ची दीवार गिर जाने से वंश (5), सत्यम(10) और दिव्यांशी (7) की मौके पर मौत हो गई जबकि आशीष (9) व शिवा (7) घायल हो गए।

ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल तिलोई पहुंचाया, जहां से बाद में उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली भेजा गया है। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी तिलोई योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में तीन बच्चों की मौत हो गयी तथा दो घायल हैं, जिनके समुचित इलाज की व्यवस्था की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?