लाइव न्यूज़ :

यूपी: अगले 2 वर्षों में 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

By रुस्तम राणा | Updated: August 22, 2024 18:04 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेला के अंतर्गत युवाओं को नियुक्ति-पत्र, पात्रों व MSME उद्यमियों को ऋण और विद्यार्थियों को टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण किए। 

Open in App

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान राज्य के दो लाख युवाओं को नौकरी देने का ऐलान किया। सीएम योगी ने बताया कि ये दो लाख नौकरियां अगले दो वर्षों में देने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने यहां जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेला के अंतर्गत युवाओं को नियुक्ति-पत्र, पात्रों व MSME उद्यमियों को ऋण और विद्यार्थियों को टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण किए। 

अपने भाषण में सीएम योगी ने कहा, हमने अगले दो वर्ष में नौजवानों को दो लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य का रखा है। जिसकी नौकरी की पहली खेप कल (23 अगस्त) निकल रही हैं। सीएम ने कहा, 23, 24 और 25 अगस्त इसके बाद 30 और 31 अगस्त को हम लोग 60 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती करने जा रहे हैं। 

उन्होंने राज्य के नौजवानों से कहा कि इस भर्ती प्रकिया में हिस्सा लें। कोई माई का लाल आपकी योग्यता पर सवाल नहीं खड़े कर पाएगा। अगर किसी ने खड़ा किया तो उसके लिए यूपी सरकार ने जेल के रास्ते खोल रखे हैं। मुख्यमंत्री ने कड़े लहजे में कहा कि जो नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करेगा उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी और संपत्ति जब्त करने के बाद उसे गरीबों में बांटा जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधान सभा क्षेत्र में बनने जा रहे स्टेडियम का आज शिलान्यास हुआ है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया