लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में आज से रामलीला, 14 भाषाओं में ऑनलाइन प्रसारण, मनोज तिवारी निभाएंगे अंगद की भूमिका तो रवि किशन बनेंगे भरत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 17, 2020 06:46 IST

नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही आज से अयोध्या में रामलीला की भी शुरुआत हो रही है। इसमें बॉलीवुड के कई कलाकार हिस्सा लेंगे। यह रामलीला 25 अक्टूबर तक चलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या में आज से शुरू हो रही है रामलीला, 25 अक्तूबर तक चलेगी, ऑनलाइन प्रसारणसोशल मीडिया और यूट्यूब पर इसका प्रसारण होगा, हिंदी के अलावा मराठी, अंग्रेजी, भोजपुरी, तमिल समेत 14 भाषाओं में प्रसारण

त्रियुग नारायण त्रिपाठी

लखनऊ: भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या के लक्ष्मण किला में राजनीतिक और बॉलीवुड कलाकारों के अभिनय वाली रामलीला शनिवार से शुरू होगी. राज्य के संस्कृति और पर्यटन विभाग तथा अयोध्या शोध संस्थान के सहयोग से होने वाली यह रामलीला 25 अक्तूबर तक चलेगी. आयोजकों ने बताया कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल के चलते रामलीला के ऑनलाइन प्रसारण का ही फैसला किया गया है.

सोशल मीडिया और यूट्यूब पर इसका प्रसारण होगा. हिंदी के अलावा मराठी, अंग्रेजी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्­नड, पंजाबी, उर्दू, राजस्­थानी, हरियाणवी, बांग्­ला समेत कुल 14 भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा.

रामलीला में भरत की भूमिका निभाने वाले गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, ''अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है और इससे सुंदर क्या होगा कि प्रभु श्रीराम की भूमि पर होने वाली रामलीला में हम भूमिका निभाएंगे. हमें जीते-जी मोक्ष मिल जाएगा.''

उन्होंने बताया, ''बचपन में मैं अपने गांव में रामलीला में सीता और अंगद की भूमिका करता रहा हूं. यह मां भगवती की कृपा है, जो मुझे यह अवसर मिला है.'' रामलीला आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा हैं, जबकि रामलीला में दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी अंगद की भूमिका निभाएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रामलीला देखने जाएंगे.

जनकपुर धाम से आ रही भगवान राम की शाही पोशाक

रामलीला के लिए भगवान राम की शाही पोशाक उनकी ससुराल जनकपुर धाम (नेपाल) से बनकर आ रही है, जबकि उनका धनुष कुरुक्षेत्र में तैयार हुआ है. सीता मैया की सजावट के सभी सामान अयोध्या में ही तैयार किए जा रहे हैं. रावण के वस्त्र और आभूषण श्रीलंका से मंगाए गए हैं.

किस भूमिका में कौन

हापुड़ के सोनू डागर श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे. बागपत से दो बार लोकसभा प्रत्­याशी रहे भाजपा नेता मुखिया गुर्जर कुंभकर्ण की भूमिका निभाएंगे. मुखिया गुर्जर के पुत्र परिवंदर सिंह शत्रुघ्न का अभिनय करेंगे.

इसके अलावा बॉलीवुड से बिंदु दारा सिंह (हनुमान), असरानी (नारद मुनि), रजा मुराद (अहिरावण), शाहबाज खान (रावण), राकेश बेदी (विभीषण) रितु­ शिवपुरी (कैकेयी), राजेश पुरी और अवतार गिल भी रामलीला में अभिनय करेंगे.

टॅग्स :अयोध्यायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशमनोज तिवारीरवि किशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन