लाइव न्यूज़ :

आगे आगे मंत्री तो पीछे-पीछे भागे समर्थक, नामांकन दाखिल करने में हुई देरी तो यूपी के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने लगाई दौड़, वीडियो वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: February 5, 2022 11:55 IST

उपेंद्र तिवारी फेफना विधान सभा से चुनाव लड़ रहे हैं। चल संपत्ति के मामले में राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी अपनी पत्नी से ज्यादा धनी हैं वहीं, अचल संपत्ति की बात करें को पत्नी के पास ज्यादा है।

Open in App
ठळक मुद्देउपेंद्र तिवारी फेफना विधान सभा से चुनाव लड़ रहे हैंशुक्रवार वह नामांकन दाखिल करने बलिया कलेक्ट्रेट कार्यालय देर से पहुंचेनामांकन दाखिल करने के लिए उनको दौड़ लगानी पड़ी जिसका वीडियो वायरल हो रहा है

बलियाः उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने समर्थकों संग नामांकन दाखिल करने के लिए दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। उपेंद्र तिवारी नामांकन पत्र दाखिल करने बलिया कलेक्ट्रेट कार्यालय देर से पहुंचे थे। वायरल वीडियो 4 फरवरी की है।

वीडियो में खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी को आगे-आगे तो समर्थकों को पीछे-पीछे दौड़ते देखा जा सकता है। वहीं मीडिया वाले इस दृश्य को कैद करने के लिए उनके साथ ही दौड़ लगा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को मंत्री को जल्दी जाइए जल्दी जाइए कहते भी सुना जा सकता है। ये नौबत इसलिए आई क्योंकि मंत्रीजी देर से बलिया कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। घड़ी में 3 बज रहे थे। 

नामांकन दोपहर 3 बजे ही दाखिल होनेवाले थे। उपेंद्र तिवारी देर से पहुंचे। समय खत्म होता देख मंत्रीजी को दौड़ लगानी पड़ी। वहीं इस वीडियो पर यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अब खेल मंत्री हैं तो थोड़ा बहुत भाग दौड़ करना बनता है इनका। एक अन्य ने लिखा, आइएएस के आगे मंत्री को भी झुकना पड़ता है। एक ने लिखा, मुझे उम्मीद है कि यूपी में खेल की हालत उनके खेल मंत्री के हालत जैसी नहीं है।

उपेंद्र तिवारी फेफना विधान सभा से चुनाव लड़ रहे हैं। चल संपत्ति के मामले में राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी अपनी पत्नी से ज्यादा धनी हैं वहीं, अचल संपत्ति की बात करें को पत्नी के पास ज्यादा है। दोनों ही करोड़पति है। पत्नी के नाम पर दो करोड़ से ज्यादा का लोन है तो उपेंद्र तिवारी भी लगभग 93 लाख के कर्जदार हैं। उपेंद्र तिवारी पर कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावबलियाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे