लाइव न्यूज़ :

यूपी: झांसी में ट्रक और टेंपो के बीच भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 7, 2019 00:42 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओपी सिंह ने बताया कि तोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के गुरथरा मार्ग पर मध्य प्रदेश के खरोरा से टेंपो पर सवार होकर आ रहे कुछ लोगों के वाहन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के झांसी जिले के तोड़ी फतेहपुर क्षेत्र में रविवार शाम ट्रक और टेंपो की जबरदस्त टक्कर में तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य जख्मी हो गए। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये सहायता देने की घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के तोड़ी फतेहपुर क्षेत्र में रविवार शाम ट्रक और टेंपो की जबरदस्त टक्कर में तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य जख्मी हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओपी सिंह ने बताया कि तोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के गुरथरा मार्ग पर मध्य प्रदेश के खरोरा से टेंपो पर सवार होकर आ रहे कुछ लोगों के वाहन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में सीमा, धनकू, पुष्पा, सुनील कुमार, गोविंद दास और एक साल के एक बच्चे की मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि दुर्घटना में पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं, उनमें से तीन को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। एक की हालत नाजुक बताई जाती है।

उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये सहायता देने की घोषणा की है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारझाँसीसड़क दुर्घटनायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह