लाइव न्यूज़ :

यूपी के बांदा में ट्रक से एसयूवी की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 5 ने मौके पर तोड़ा दम, 1 की हालत गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2023 07:41 IST

यूपी के मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और घायलों को उचित इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देहादसा गुरुवार को बबेरू थाना क्षेत्र के बबेरू कमसिन मार्ग पर हुआ।आठ लोगों से भरी एक तेज रफ्तार बोलेरो एक ट्रक से टकरा गई। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।

बांदाबांदा जिले के बबेरू कमासिन मार्ग पर एक तेज रफ्तार एसयूवी के एक खड़े ट्रक से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा गुरुवार को बबेरू थाना क्षेत्र के बबेरू कमसिन मार्ग पर हुआ।

बांदा की जिला मजिस्ट्रेट दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा, आठ लोगों से भरी एक तेज रफ्तार बोलेरो एक ट्रक से टकरा गई। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए गए तीन लोगों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी दो को सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया जिसमे से एक और पीड़ित की मौत हो गई। एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया का बोलेरो काफी तेज रफ्तार में थी। 100 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में चलाई जा रही थी जो खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई। बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर ही 5 की मौत हो गई। यूपी के मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और घायलों को उचित इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया है। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाबांदाउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल