लाइव न्यूज़ :

यूपी: 'हर घर तिरंगा अभियान' पर सवाल खड़ा करते हुए सपा विधायक ने कहा, "सिर्फ तिरंगा फहराने से देश के प्रति वफादारी साबित नहीं होती"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 7, 2022 22:12 IST

यूपी सरकार 'हर घर तिरंगा अभियान' को सफल बनाने के लिए दिन-रात एक किये हुए है। ऐसे में विपक्ष की समाजवादी पार्टी ने बड़े पैमाने पर आयोजित हो रहे इस अभियान की हवा निकालने के लिए उसे सवालों के घेरे में ला दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा विधायक ने योगी सरकार के 'हर घर तिरंगा अभियान' की तुलना अंग्रेजों के राज से की सपा विधायक ने कहा, क्या सिर्फ तिरंगा फहराने से देश के प्रति वफादारी साबित हो जाती है?'हर घर तिरंगा अभियान' वो लोग चला रहे हैं, जिनका स्वतंत्रता संग्राम से कोई लेना-देना नहीं है

संभल: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आजादी का अमृत महोत्सव को भव्य तरीके से मनाने के लिए 'हर घर तिरंगा अभियान' को जन-जन तक पहुंचाने के लिए दिन-रात एक किये हुए है। ऐसे में विपक्ष की समाजवादी पार्टी ने बड़े पैमाने पर आयोजित हो रहे इस अभियान की हवा निकालने के लिए उसे सवालों के घेरे में ला दिया है।

समाजवादी पार्टी के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी के विधायक जियाउर रहमान बरक ने भाजपा के 'हर घर तिरंगा अभियान' की तुलना अंग्रेजों राज के अभियान से करते हुए कहा कि क्या सिर्फ तिरंगा फहराने से देश के प्रति वफादारी साबित हो जाती है?

सपा विधायक जियाउर रहमान बरक पत्रकारों से बात करते हुए स्कूल के उस वीडियो का हवाला दे रहे थे, जिसे पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए टीचर द्वारा झंडा के लिए बच्चों से 15-15 रुपये मांगने पर सवाल खड़ा किया है।

इस संबंध में सपा विधायक जियाउर रहमान बरक ने कहा, “पहले ब्रिटिश सरकार हम पर शासन करती थी। अब हम पर वो लोग शासन कर रहे हैं, जिनका स्वतंत्रता संग्राम से कोई लेना-देना नहीं है। जब भारत आजादी के लिए लड़ रहा था और मुसलमानों सहित कई लोगों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया था तब यही आरएसएस वालों ने आजादी के संघर्ष में भाग लेने से इनकार कर दिया था।”

इसके साथ ही सपा नेता बरक ने यह भी कहा, 'वो क्या समझते हैं, केवल झंडा फहराकर देश के प्रति वफादारी साबित की जा सकती है। झंडे के लिए छोटे-छोटे बच्चों से पैसा मांगा जा रही है, आखिर ये कैसी सरकार है, जिसे बच्चों से पैसा मांगने में शर्म नहीं आ रही है। देश का सबकुछ लुटाकर ये लोग अब गरीब आदमी से, छोटे-छोटे बच्चों से झंडे के लिए पैसा मांग रहे हैं।

उन्होंने कहा, "इस सरकार ने कई व्यापारियों को हजारों करोड़ रुपये बैंक से दिलवाये और वो सारा पैसा लेकर विदेश फुर्र हो गये। देश में लोग मांस के नाम पर लोगों का मांस निकाल ले रहे हैं। कभी मंदिर तो कभी मस्जिद, आखिर जब सारे हथकंडों से थक गये तो तिरंगा को बहाना बना लिया। ठीक है, अगर आपको लगता है तो देश मनाएगा आप जैसा कह रहे हैं, उस तरह से मनाएगा लेकिन खुदा के लिए झंडो का पैसा गरीब बच्चों से तो न मांगो।" (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :योगी आदित्यनाथआजादी का अमृत महोत्सवसमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया