लाइव न्यूज़ :

यूपी: मुख्तार अंसारी को विशेष सुविधाएं पहुंचाने के आरोप में जेल अधिकारी निलंबित, बांदा डीएम की रिपोर्ट पर कार्रवाई

By विशाल कुमार | Updated: June 8, 2022 10:48 IST

राज्य सरकार को बांदा जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान गैंगस्टर से राजनेता बने मुख्तार अंसारी के बैरक में ऐसे सामन पाए गए जिनका उल्लेख जेल मैनुअल में नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सरकार को जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर सिंह को निलंबित कर दिया गया।जांच के दौरान अंसारी के बैरक में ऐसे सामन पाए गए जिनका उल्लेख जेल मैनुअल में नहीं है।अंसारी उत्तर प्रदेश में कई आपराधिक मामलों में मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के बांदा जिला जेल में बंद गैंगस्टर से राजनेता बने मुख्तार अंसारी को कथित तौर पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने के आरोप में जेल के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि बांदा के जिलाधिकारी अनुराग पटेल द्वारा जेल के औचक निरीक्षण के दौरान डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह पर नियमित जांच की प्रक्रिया में भी बाधा डालने का आरोप लगाया गया था।

राज्य सरकार को जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर सिंह को निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान अंसारी के बैरक में ऐसे सामन पाए गए जिनका उल्लेख जेल मैनुअल में नहीं है।

मऊ विधानसभा के पूर्व विधायक अंसारी को पंजाब की जेल में दो साल से अधिक समय बिताने के बाद पिछले साल अप्रैल में बांदा जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

मार्च, 2021 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए अंसारी को बांदा जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। अंसारी उत्तर प्रदेश में कई आपराधिक मामलों में मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

टॅग्स :मुख्तार अंसारीउत्तर प्रदेशBanda Jail
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी