लाइव न्यूज़ :

Watch: प्रतापगढ़ का सरकारी स्कूल बच्चों के लिए बन गया स्विमिंग पूल, अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर भाजपा पर कसा तंज

By आजाद खान | Updated: July 31, 2022 15:05 IST

आपको बता दें कि अखिलेश यादव द्वारा शेयर किए हुए इस वीडियो को अब तक 2.50 लाख लोगों ने देख लिया है। लोग इस वीडियो को देख कर अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रतापगढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सरकारी स्कूल के बाहर काफी मात्रा में पानी भरा दिख रहा है।इस वीडियो को शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज भी कसा है।

लखनऊ: सपा नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले के एक स्कूल का वीडियो शेयर किया है जो बरसात की पानी से स्विमिंग पूल में तबदील हो गया है। बताया जा रहा है कि यह स्कूल जिले का एक सरकारी स्कूल है जिसमें पानी भर जाने के कारण बच्चे पढ़ाई करने के बचाय पानी में तौराकी कर रहे है। 

इस वीडियो को सपा नेता ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए से ट्वीट किया है जिसमें वे भाजपा पर तंज कसते हुए दिखाई दिए है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल और अखिलेश यादव द्वारा शेयर किए हुए इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे एक सरकारी स्कूल में इतना पानी भर गया है मानो वह स्विमिंग पूल ही बन गया हो। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि बच्चे स्कूल के बाहर जमा पानी में तैराकी कर रहे है। 

यही नहीं बच्चों को लोहे के खंभे पर खड़े होकर पानी में झलांग लगाते हुए भी देखा गया है। पानी इतना जम गया है कि बच्चे उसमें आराम से तैराकी कर रहे है। वहीं वीडियो बनाने वाला शख्स काफी दूर से यह वीडियो बनाया है जिससे यह पता चलता है कि पानी वहां ज्यादा लगा है। 

वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव ने क्या कहा 

अखिलेश यादव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'भाजपा अपने चिंतन शिविर में इस विद्यालय की दुर्दशा पर भी चिंतन अवश्य करे।' आपको बता दें कि अखिलेश यादव के इस वीडियो ट्वीट को अभी तक 2.50 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियोयोगी आदित्यनाथBJPअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब