लाइव न्यूज़ :

यूपी पुलिस ने रेप आरोपी की गिरफ्तारी के लिए किया बुलडोजर का इस्तेमाल, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में किया स्वीकार

By विशाल कुमार | Updated: May 10, 2022 09:25 IST

जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा दायर एक याचिका पर राज्य सरकार ने अपने जवाबी हलफनामे में स्वीकार किया कि गिरफ्तारी करने के लिए 31 मार्च, 2021 को छापेमारी करने के लिए सहारनपुर के चिलकाना में आरोपी आमिर और आसिफ के घर एक बुलडोजर लाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस सहारनपुर में बलात्कार के एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वह बुलडोजर लेकर गई थी।राज्य सरकार याचिका में लगाए गए आरोपों का जवाब दे रही थी।पुलिस ने दावा किया कि जेसीबी मशीन को पीछे करते समय घर की सीढ़ी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

नई दिल्ली: केवल अपराध में शामिल होने के संदेह में संपत्तियों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर के दुरुपयोग के आरोपों के बीच सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर उत्तर प्रदेश पुलिस ने स्वीकार किया कि सहारनपुर में बलात्कार के एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वह बुलडोजर लेकर गई थी।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा दायर एक याचिका पर राज्य सरकार ने अपने जवाबी हलफनामे में स्वीकार किया कि गिरफ्तारी करने के लिए 31 मार्च, 2021 को छापेमारी करने के लिए सहारनपुर के चिलकाना में आरोपी आमिर और आसिफ के घर एक बुलडोजर लाया गया था।

राज्य सरकार याचिका में लगाए गए आरोपों का जवाब दे रही थी कि सहारनपुर में पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से आरोपियों के घर का एक हिस्सा तोड़ दिया और उन्हें 48 घंटे के भीतर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, अन्यथा उनका पूरा घर ध्वस्त कर दिया जाएगा। जमीयत की याचिका में मीडिया रिपोर्ट्स और घटना के एक वीडियो का हवाला दिया गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

हालांकि, पुलिस ने शीर्ष अदालत में अपनी कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा कि बुलडोजर से छापेमारी सभी संभावित ठिकानों से आरोपी को पकड़ने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई थी।

इस बात पर जोर देते हुए कि आरोपी को भागने से रोकने के लिए बुलडोजर आवश्यक था, पुलिस ने दावा किया कि जेसीबी मशीन को पीछे करते समय घर की सीढ़ी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसुप्रीम कोर्टsupreme courtयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए