लाइव न्यूज़ :

यूपी: सुल्तानपुर जिले में पुराने सीवर टैंक के पुनर्निर्माण के समय जहरीली गैस का रिसाव, पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 1, 2019 23:08 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार को पुराने सीवर टैंक के पुनर्निर्माण के समय जहरीली गैस का रिसाव हुआ जिसकी चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गयी। सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने बताया कि कटघरा पट्टी गांव निवासी रामतीरथ के पुराने सीवर टैंक के पुनर्निर्माण के समय गैस पाइप नहीं निकालने की वजह से जहरीली गैस का रिसाव हुआ।

उसकी चपेट में आकर छह व्यक्ति घायल हो गए। कुमार ने बताया कि इलाज के दौरान पांच लोगों राजेश निषाद (32), अशोक निषाद (40), रविन्द्र निषाद (25), शरीफ (52) और राम किशन (40) की मौत हो गयी। जबकि एक व्यक्ति का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दोस्तपुर में हो रहा है।

उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारी मौक़े पर हैं। हालात नियंत्रण में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में मरे लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल व्यक्ति के समुचित इलाज का निर्देश दिया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं