लाइव न्यूज़ :

UP Road Accident: मूर्ति विसर्जित कर रहे यात्रियों से भरी पिकअप वैन पलटी, पुल से नीचे गिरने से उड़े परखच्चे, 2 की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 10, 2025 10:00 IST

UP Road Accident: सहायक पुलिस आयुक्त ट्विंकल जैन ने बताया कि पिकअप वैन पर सवार सभी लोग मूलरूप से पश्चिम बंगाल के निवासी हैं।

Open in App

UP Road Accident: जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के हिंडन पुल और एफएनजी एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर रविवार शाम को एक पिकअप वैन रेलिंग से टकरा गयी, जिसके चलते इसमें बैठे छह लोग पुल से नीचे गिर गए जबकि कई लोग वाहन के नीचे दब गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए।

तीन की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। पुलिस ने बताया कि ये लोग हिंडन नदी में मां काली की मूर्ति विसर्जित कर पिकअप वैन पर सवार होकर घर लौट रहे थे। सहायक पुलिस आयुक्त ट्विंकल जैन ने बताया कि पिकअप वैन पर सवार सभी लोग मूलरूप से पश्चिम बंगाल के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि ये लोग मूर्ति का विसर्जन कर लौट रहे थे, तभी एफएनजी एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हुआ। पुलिस ने घायलों को बिसरख, नोएडा व आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनानॉएडाउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?