देखें वीडियो: वादे के अनुसार होली-दीपावली पर लोगों को नहीं मिले मुफ्त गैस सिलेंडर, सपा के आरोप पर भाजपा ने किया पलटवार

By भाषा | Published: October 30, 2022 01:40 PM2022-10-30T13:40:06+5:302022-10-30T13:58:15+5:30

सपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने दावा कर कहा है, ‘‘वादों को पूरा करने के मामले में प्रदेश सरकार का पिछला ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है, सरकार दोबारा पांच साल के लिए बनी है और धीरे-धीरे सभी वादे पूरे होंगे।’’

up People did not get free gas cylinders Holi-Deepawali as promised BJP retaliated SP allegation Watch video | देखें वीडियो: वादे के अनुसार होली-दीपावली पर लोगों को नहीं मिले मुफ्त गैस सिलेंडर, सपा के आरोप पर भाजपा ने किया पलटवार

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsभाजपा पर सपा ने वादा कर होली-दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर नहीं देने का आरोप लगाया है। इस दावे को लेकर सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी ट्वीट किया है। ऐसे में भाजपा ने सपा पर पलटवार कर सफाई भी दी है।

लखनऊ:समाजवादी पार्टी ने रविवार को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर विधानसभा चुनाव के दौरान उज्‍ज्‍वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त में एक-एक गैस सिलेंडर देने का वादा पूरा न करने का आरोप लगाया है। वहीं, इस पर भाजपा ने सपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। 

सपा ने क्या आरोप लगाया

सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रविवार को ट्वीट किया, ‘‘झूठे वादे करने में योगी सरकार नंबर एक। चुनाव के समय उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को होली और दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने मुफ्त में सिलेंडर नहीं दिया।’’ इसके साथ ही सपा ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा से बड़ा झूठा और धोखेबाज कोई और पार्टी नहीं है। 

इसका एक वीडियो भी सपा ने शेयर किया

सपा ने ट्वीट में कानपुर देहात का एक वीडियो साझा किया है जिसमें उज्जवला योजना के लाभार्थी यह कहते सुने जा रहे हैं कि उन्‍हें होली और दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर नहीं मिला और वह लोग घर में चूल्हे पर खाना पका रहे हैं। 

भाजपा ने किया पलटवार

ऐसे में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने सपा पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘योगी सरकार गांव-गरीब-किसान के लिए काम कर रही है और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास को पहुंचाया गया है।'' उन्‍होंने कहा, ‘‘जनता से किए गए वादों को पूरा करने में देश में नम्बर एक पर है उत्तर प्रदेश सरकार।’’ 

वादों को पूरा करने में यूपी सरकार का पिछला ट्रैक रिकॉर्ड है शानदार- भाजपा

शुक्‍ला ने सपा प्रमुख यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लगता है कि झूठ बोलने के मामले में अखिलेश यादव के आदर्श अरविन्द केजरीवाल बन गये हैं। भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया, ‘‘वादों को पूरा करने के मामले में प्रदेश सरकार का पिछला ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है, सरकार दोबारा पांच साल के लिए बनी है और धीरे-धीरे सभी वादे पूरे होंगे।’’ 

Web Title: up People did not get free gas cylinders Holi-Deepawali as promised BJP retaliated SP allegation Watch video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे