लाइव न्यूज़ :

UP News: यूपी सीएम के सरकारी आवास के नीचे है 'शिवलिंग', अखिलेश यादव का दावा

By रुस्तम राणा | Updated: December 29, 2024 17:19 IST

अखिलेश यादव ने इससे पहले संभल जिले के चंदौसी इलाके में एक बावड़ी के खोदे जाने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा की जा रही खुदाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला था। अखिलेश ने कहा था, "वे इसी तरह खोजते रहेंगे और एक दिन खोदते-खोदते वे अपनी ही सरकार खोद लेंगे।"

Open in App

UP News: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित सरकारी आवास के नीचे एक 'शिवलिंग' है। यादव ने राज्य की राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "लखनऊ में मुख्यमंत्री के आवास के नीचे एक शिवलिंग है। हम यह जानते हैं। इसकी भी खुदाई होनी चाहिए।"

संभल में खुदाई को लेकर सपा प्रमुख ने भाजपा पर निशाना साधा

अखिलेश यादव ने इससे पहले संभल जिले के चंदौसी इलाके में एक बावड़ी के खोदे जाने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा की जा रही खुदाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला था। अखिलेश ने कहा था, "वे इसी तरह खोजते रहेंगे और एक दिन खोदते-खोदते वे अपनी ही सरकार खोद लेंगे।"

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में चंदौसी नगर पालिका के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि एक प्राचीन बावड़ी का पता लगाने के लिए आस-पास के अतिक्रमण को हटाया जाएगा। पीटीआई के अनुसार चंदौसी नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि शनिवार को खुदाई का आठवां दिन था।

संभल में 24 नवंबर को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा मुगलकालीन मस्जिद की जांच के दौरान हिंसा भड़क उठी थी, जिसके परिणामस्वरूप चार लोगों की मौत हो गई थी और कई पुलिसकर्मी तथा स्थानीय लोग घायल हो गए थे। 

संभल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीश चंद्र ने शनिवार को बताया कि 24 नवंबर को संभल जिले में जामा मस्जिद इलाके के पास हुई हिंसा के सिलसिले में कुल 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी ने एएनआई को बताया कि मामले में वांछित एक व्यक्ति को दिल्ली के बटला हाउस से गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां