लाइव न्यूज़ :

वीडियो: प्रयागराज हिंसा के 'मास्टरमाइंड' जावेद पंप के घर पर चला बुलडोजर, इलाके में भारी पुलिसबल तैनात

By विनीत कुमार | Updated: June 12, 2022 13:38 IST

पैगम्बर को लेकर नूपुर शर्मा की कथित विवादित टिप्पणी के बाद शुक्रवार को देश भर के कई राज्यों में हिंसा हुई थी। प्रयागराज में भी हिंसा देखी गई थी। इसके बाद मामले में मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर पर रविवार को प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से अवैध निर्माण को लेकर उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रयागराज में शुक्रवार को हुई हिंसा के मास्टरमाइंड बताए जा रहे जावेद अहमद उर्फ जावेद पंप के घर पर चला बुलडोजर।प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीडीए) की ओर से बुलडोजर चलाए गए, घर में अवैध निर्माण की बात कही गई।पीडीए के अनुसार अवैध निर्माण का नोटिस पहले ही दिया गया था, 25 मई को ध्वस्त करने के आदेश जारी किए गए थे।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार को हुई हिंसा के मास्टरमाइंड बताए जा रहे जावेद अहमद उर्फ जावेद पंप के घर पर रविवार दोपहर बुलडोजर चला। जावेद पंप को प्रयागराज के अटाला इलाके में हुई हिंसा के मामले में पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीडीए) एक्शन में नजर आई और जावेद के घर में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का नोटिस शनिवार देर शाम चस्पा किया गया।

बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान भारी पुलिसबल मौजूद

पीडीए की ओर से जावेद पंप के घर पर नोटिस चिपकाकर उसे खाली करने के लिए कहा गया था। पीडीए ने रविवार 11 बजे तक घर को खाली करने की मोहलत दी थी। ऐसे में सुबह से ही इलाके में पुलिस और सुरक्षाबल बड़ी संख्या में मौजूद नजर आए। खबर लिखे जाने तक बुलडोजर से जावेद के घर का बाहरी गेट और बाउंड्री वॉल को गिराया गया था। 

कार्रवाई के दौरान मौके पर महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहीं ताकि महिलाओं के विरोध करने पर उनसे निपटा जा सके।

प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से दिए नोटिस में जावेद के घर में अवैध निर्माण की बात कही गई है। पीडीए ने नोटिस में कहा है कि अनुमति लिए बगैर अवैध तरीके से भूतल और प्रथम तल का निर्माण कराया गया है। इस संबंध में 10 मई 2022 को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था और 24 मई को सुनवाई की तिथि तय की गई थी। पीडीए के अनुसार हालांकि तय तिथि को न तो जावेद या जावेद के कोई वकील सुनवाई के लिए पहुंचे। साथ ही न ही कोई जवाब दिया गया।

पीडीए का नोटिस

पीडीए के अनुसार 25 मई को भवन के ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे और नोटिस भी चस्पा किया गया था। पीडीए की नोटिस के अनुसार भवन को ध्वस्त कर 9 जून तक सूचित किया जाना चाहिए था पर ऐसा नहीं हुआ और इसलिए अब ध्वस्तीकरण किया जा रहा है।

प्रयागराज हिंसा के बाद एक्शन में पुलिस

हिंसा के मामले में पुलिस ने शनिवार को जावेद पंप सहित कई लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी थी। पुलिस के अनुसार घटना को बेहद गंभीरता से लिया गया है और थाना खुल्दाबाद और थाना करेली में 70 नामजद अभियुक्तों और 5000 से भी ज्यादा अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ 29 गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जावेद अहमद से गहनता से पूछताछ की जा रही है जिसके आधार पर अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।

इस बीच शुक्रवार की हिंसा और पत्थरबाजी के संबंध में रविवार सुबह 8 बजे तक पूरे उत्तर प्रदेश कुल 304 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें प्रयागराज से 91, सहारनपुर से 71, हाथरस से 51, मुरादाबाद से 34, फिरोजाबाद से 15 और अंबेडकरनगर से 34 आरोपी पकड़े गए हैं। 13 प्राथमिकी दर्ज की गई है। ये जानकारी यूपी के एडीजी (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने दी।

टॅग्स :प्रयागराजउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?