लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर: पापा को पकड़ कर ले जा रही थी पुलिस, बच्ची के निकले आंसू, गाड़ी के सामने पटकने लगी सिर, फिर देखिए क्या हुआ

By विनीत कुमार | Updated: November 14, 2020 12:15 IST

यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एक पटाखा विक्रेता की रोती हुई बच्ची का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उसे मनाने उसके घर पहुंची। साथ ही उसके पिता को भी पुलिस ने छोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबुलंदशहर में पटाखा विक्रेता की रोती हुई बच्ची का वीडियो वायरल, पुलिस पकड़कर ले गई थी उसके पिता कोवीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी उस बच्ची के घर मिठाई और चॉकलेट लेकर पहुंचे, शख्स की भी हुई रिहाई

प्रदूषण और कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए देश भर के कई राज्यों ने पटाखों की बिक्री और उसे चलाने पर रोक लगाई है। हालांकि, ये भी सच है कि इसके बावजूद पटाखों की बिक्री कई जगहों पर जारी है।

इस बीच बुलंदशहर के खुर्जा से एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसके बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की गैर-संवेदनशील कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए जाने लगे थे। 

इस वीडियो में पुलिस पटाखे बेच रहे एक शख्स को पकड़ कर ले जा रही थी। इसे देख उस शख्स की बेटी जोर-जोर से रोने लगी और बार-बार पुलिस से अपने पापा को छोड़ देने की मिन्नतें भी करती रही। वीडियो में बच्ची उसके पापा को पकड़कर ले जा रहे पुलिसकर्मी के पीछे भी दौड़ और पुलिस की गाड़ी पर अपना सिर भी कई बार पटकती नजर आई।

हालांकि, पुलिसकर्मी इसके बावजूद वहां से शख्स को गाड़ी में उठा ले जाती है। साथ ही वहां खड़े कुछ लोगों को पिटाई करती भी नजर आती है। इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस की आलोचना सोशल मीडिया पर शुरू हो गई।

हालांकि, बाद में पुलिस की ओर से एक अच्छी पहल की गई और शख्स को छोड़ दिया गया। साथ ही बच्ची के घर भी पुलिस वाले पहुंचे और मिठाई खिलाई। 

विवाद के बाद शख्स को छोड़ा गया, बच्ची के घर पहुंची पुलिस

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने एक अच्छी पहल की और बच्ची के घऱ पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मियों की ओर से मिठाई भी बच्ची और उसके परिवार को दिया गया। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार खुर्जा की सब डिविजनल मजिस्ट्रेट ने बताया, 'हम नहीं चाहते थे कि बच्ची के दिल में पुलिस को लेकर किसी आक्रोश की भावना पनपे। इसलिए हमने अब ये तरीका अपनाया। हम ये संदेश भी देना चाहते हैं कि दिवाली का जश्न बिना पटाखे फोड़े परिवार के साथ भी मनाया जा सकता है।'

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी एक्शन लेते हुए पुलिसवालों के रवैये के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबुलंदशहरदिवालीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा