लाइव न्यूज़ :

UP Nagar Nikay Chunav 2023: सिकंदरपुर विधानसभा से सपा विधायक रिजवी ने विद्रोही तेवर दिखाए, दिनेश का विरोध, निर्दलीय भीष्म को समर्थन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2023 12:49 IST

UP Nagar Nikay Chunav 2023: सिकंदरपुर नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद के लिए सपा ने दिनेश चौधरी को उम्मीदवार बनाया है जबकि विधायक रिजवी ने उनके विरुद्ध निर्दलीय उम्मीदवार भीष्म यादव को अपना समर्थन दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभीष्म यादव सिकंदरपुर नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे।सपा की रणनीति से घबराकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने साजिश रचने का कार्य किया।दिनेश चौधरी को ‘डमी’ उम्मीदवार के रूप में पार्टी का चुनाव चिह्न दिलवा दिया।

बलियाः बलिया जिले के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने विद्रोही तेवर दिखाते हुए पार्टी के घोषित उम्मीदवार के विरोध में निर्दलीय उम्मीदवार को चुनाव लड़ाने की घोषणा की है।

सिकंदरपुर नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद के लिए सपा ने दिनेश चौधरी को उम्मीदवार बनाया है जबकि विधायक रिजवी ने उनके विरुद्ध निर्दलीय उम्मीदवार भीष्म यादव को अपना समर्थन दिया है। सपा विधायक रिजवी ने सोमवार की शाम सिकंदरपुर में संवाददाताओं से बातचीत में सिकंदरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विद्रोही तेवर दिखाते हुए कहा, ‘‘पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में तय हुआ था कि भीष्म यादव सिकंदरपुर नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे।

जिला स्तर पर बनी चयन समिति ने भीष्म यादव के नाम पर मुहर लगाई और हम लोग उन्हें उम्मीदवार घोषित किए जाने को लेकर आश्वस्त थे।’’ विधायक ने आरोप लगाया, ‘‘सपा की रणनीति से घबराकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने साजिश रचने का कार्य किया।

पार्टी के एक स्थानीय नेता ने भाजपा के एक पूर्व विधायक के साथ मिलकर भाजपा को विजयी बनाने के लिए षड्यंत्र रचा तथा दिनेश चौधरी को ‘डमी’ उम्मीदवार के रूप में पार्टी का चुनाव चिह्न दिलवा दिया।’’ उन्‍होंने यह भी कहा, ‘‘अफवाह है कि हमारे नेताओं को कुछ पैसा भी दिया गया है। हमारी पार्टी के कुछ तथाकथित लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गुमराह किया है।’’

रिजवी ने ऐलान किया, ‘‘भीष्म यादव चुनाव लड़ेंगे तथा पार्टी के सभी लोग इनका समर्थन करेंगे।’’ इस सिलसिले में सपा के जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव ने बातचीत में सपा विधायक रिजवी के आरोप को बेबुनियाद करार देते हुए इसे खारिज कर दिया। यादव ने कहा, ‘‘टिकट वितरण राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की सहमति के बाद किया गया है।

सपा के बड़े नेता से लेकर सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य सपा उम्मीदवार को जीत दिलाने का है।’’ जिलाध्यक्ष ने कहा, ‘‘यदि कोई ऐसा नहीं करता तो माना जाएगा कि वह अनुशासनहीनता कर रहा है। जरूरत पड़ेगी तो पार्टी ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी।’’

उन्‍होंने कहा, ‘‘मोहम्मद रिजवी दिमागी उलझन में इस तरह का बयान दे रहे हैं।’’ उल्लेखनीय है कि सिकंदरपुर नगर पंचायत अध्‍यक्ष के लिए सपा के अधिकृत उम्मीदवार दिनेश चौधरी के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार भीष्म यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथलखनऊBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए