लाइव न्यूज़ :

UP MLC Election Result: सपा प्रत्याशी डॉ. कफील खान हारे, वाराणसी में भाजपा को झटका, बृजेश सिंह की पत्नी जीतीं

By विनीत कुमार | Updated: April 12, 2022 11:31 IST

UP MLC Election Result 2022: यूपी एमएलसी चुनाव के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। इसके लिए मतदान शनिवार को हुआ था। 36 सीटों के लिए चुनाव में नौ सीटों पर विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश विधान परिषद की 27 सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे आज हो रहे हैं घोषित।36 सीटों के लिए चुनाव में नौ सीटों पर एमएलसी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। वाराणसी में MLC चुनाव में भाजपा तीसरे नंबर पर, बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह निदर्लीय उम्मीदवार के तौर पर जीतीं।

UP MLC Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की 27 सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। मतों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई। फिलहाल आई जानकारी के अनुसार देवरिया-कुशीनगर सीट पर समाजवादी पार्टी को झटका लगा है। यहां से सपा प्रत्याशी डॉक्टर कफील खान हार गए हैं। उनको भाजपा के डॉक्टर रतनपाल सिंह ने हराया। 

दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में MLC चुनाव में भाजपा को हार मिली है। यहां निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरीं बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह जीत गई हैं। उन्हें 2058 वोट मिले हैं। वहीं, उमेश यादव (सपा) को 171 मत मिले हैं। भाजपा के सुदामा पटेल 103 वोट के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए।

इसके अलावा आजमगढ़ में निर्दलीय उम्‍मीदवार विक्रांत सिंह रिशु ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को हराया है। उन्‍होंने 2813 मतों से भाजपा प्रत्याशी अरुण कांत यादव को शिकस्त दी। निर्दल प्रत्याशी विक्रांत सिंह रिशु को मिले कुल 4075 मत मिले। वहीं, भाजपा प्रत्याशी अरुण कांत यादव को 1262 मत मिले। 

गौरतलब है कि यूपी विधान परिषद की 36 सीटों के लिए चुनाव में नौ सीटों पर विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बाकी 27 सीटों के लिए पिछले शनिवार को मतदान हुआ था, जिसमें करीब 98.11 प्रतिशत वोट पड़े थे। 

सपा और भाजपा में सीधी टक्कर

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है, क्योंकि कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। हालांकि, कुछ निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव मैदान में कुल 95 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा विधानसभा के बाद विधान परिषद में भी बहुमत हासिल करने की उम्मीद कर रही है। वर्तमान में 100 सदस्यीय सदन में भाजपा के 34 सदस्य हैं। 

बता दें कि जिन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतों की गिनती हो रही है, उनमें मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली, पीलीभीत-शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, फैजाबाद, बस्ती-सिद्धार्थनगर, गोरखपुर-महाराजगंज, देवरिया, आजमगढ़-मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर, इटावा-फरुखाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, मेरठ-गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर-सहारनपुर शामिल हैं।

स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, खंड विकास परिषदों के अध्यक्ष एवं सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष और नगरीय निकायों के पार्षद मतदाता होते हैं। इसके अलावा विधायक और सांसद भी इस चुनाव में वोट डालते हैं।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारवाराणसीKafeel Khan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?