लाइव न्यूज़ :

उन्नाव के 16 वरिष्ठ डॉक्टरों ने पद से दिया इस्तीफा, प्रशासन पर लगाया उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का आरोप

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 13, 2021 16:04 IST

यूपी के उन्नाव में 16 डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है । डॉक्टरों ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों पर कथित उत्पीड़न और गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है । सभी डॉक्टरों ने अपना इस्तीफा उन्नाव के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा है ।

Open in App
ठळक मुद्देउन्नाव के 16 प्राथमिक एवं स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी डॉक्टरों ने दिया इस्तीफाडॉक्टरों ने प्रशासन के खिलाफ गलत व्यवहार औऱ दंडात्मक आदेश जारी करने का आरोप लगाया गंजमुरादाबाद पीएचसी के प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि 'वे जिस तरह से हमसे पेश आ रहे थे , वो चीजें हमें परेशान कर रही थी '

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी के रूप में तैनात 16 वरिष्ठ डॉक्टरों ने बुधवार को शाम को इस्तीफा दे दिया । सभी डॉक्टरों ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों पर कथित उत्पीड़न और गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है । सभी डॉक्टरों ने अपना इस्तीफा उन्नाव के मुख्य चिकित्सा अधिकारी  को सौंपा है ।  इसमें से 11 डॉक्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी है और 5 डॉक्टर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रमुख के रूप में कार्यरत है । 

डॉक्टरों ने डिप्टी सीएमओ डॉ तन्मय को अपना ज्ञापन सौंपा । इस ज्ञापन में कहा गया कि सभी डाक्टर्स कोविड-19 महामारी के दौरान पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे लेकिन प्रशासन     अधिकारी हमारे साथ गलत व्यवहार और दंडात्मक आदेश जारी कर रहे थे । डॉक्टरों ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों ने  बिना किसी स्पष्टीकरण या चर्चा के उनके सहयोगियों के खिलाफ दंडात्मक कार्ऱवाई कर रहे थे ।

 इंडिया टुडे टीवी से बात करे हुए गंजमुरादाबाद पीएचसी के प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि 'वे जिस तरह से हमसे पेश आ रहे थे , वो चीजें हमें परेशान कर रही थी । संजीव कुमार ने कहा कि आरटी-पीसीआर नमूना, कोविड टीकाकरण ड्राइव हो या कोई अन्य कार्यक्रम हो , अधिकारी हमें तत्काल टारगेट जारी करते थे । हम सभी कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे है लेकिन विभाग चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक आदेश जारी कर रहा है और हमें परेशान कर रहा है ।'

एक अन्य सीएचसी प्रभारी डॉ मनोज ने कहा कि' फतेहपुर चौरासी और असोहा केंद्रों के अधीक्षकों को खुद का बचाव करने का एक मौका भी नहीं दिया गया और उनका ट्रांसफर कोविड  कमांड कंट्रोल रूम में  कर दिया गया  ।  उन्होंने कहा कि सभी सीएचसी प्रभारी इस तरह की एकतरफा कार्रवाइयों से परेशान है । ये ऐसे समय में किया जा रहा है ,  जब कोरोना मरीजों का इलाज करते हुए कई डॉक्टरों की भी कोरोना से मौत हो रही है । ' सामूहिक इस्तीफा देने वालों में डॉ मनोज कुमार , डॉ विजय कुमार , डॉ ब्रजेश कुमार , डॉ अरुण कुमार , डॉ संजीव कुमार , डॉ शरद वैश्य , डॉ पंकज पांडे और अन्य शामिल है । 

सामूहिक इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर डॉ आशुतोष कुमार ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है । डॉक्टरों के इस्तीफे पर  अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है क्योंकि डॉक्टरों ने मुझे पत्र नहीं सौंपा है । जिला मजिस्ट्रेट से बात करने के बाद कोई फैसला लिया जाएगा ।   

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं