लाइव न्यूज़ :

नोएडा से भी लॉकडाउन हटा, अब नाइट कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ्यू ही लगेगा, जिम, स्विमिंग पूल, क्लब एवं शॉपिंग मॉल पूरी तरह बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2021 14:21 IST

रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बस में दो गज की दूरी, मास्क की अनिवार्यता तथा सैनिटाइजेशन की व्यवस्था के साथ-साथ स्क्रीनिंग एंटीजन जांच भी की जाएगी और कोरोना से संक्रमित मिलने वाले लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसभी कर्मचारियों को कोविड-19 का प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।स्कूल-कॉलेज तथा शिक्षण संस्थान शिक्षण कार्य के लिए बंद रहेंगे।कोचिंग संस्थान, सिनेमाघर, जिम, स्विमिंग पूल, क्लब एवं शॉपिंग मॉल पूरी तरह बंद रहेंगे।

नोएडाः जनपद गौतम बुद्ध नगर में सोमवार से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और उसके तहत दुकानें और बाजार सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगे जबकि शनिवार और रविवार को सप्ताहिक बंद रहेगा।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के अभियान से जुड़े अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे सरकारी विभागों में पूर्ण उपस्थिति रहेगी और शेष सरकारी कार्यालय अधिकतम 50 फ़ीसदी उपस्थिति के साथ खुलेंगे। साथ ही बताया कि सभी कर्मचारियों को कोविड-19 का प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान औद्योगिक संस्थान खुले रहेंगे। सब्जी मंडिया पूर्व की भांति खुली रहेंगी। रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बस में दो गज की दूरी, मास्क की अनिवार्यता तथा सैनिटाइजेशन की व्यवस्था के साथ-साथ स्क्रीनिंग एंटीजन जांच भी की जाएगी और कोरोना से संक्रमित मिलने वाले लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्कूल-कॉलेज तथा शिक्षण संस्थान शिक्षण कार्य के लिए बंद रहेंगे। माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा संस्थान कोचिंग संस्थाओं में ऑनलाइन पढ़ाई की अनुमति विभागीय आदेशों के अनुरूप होगी। रेस्तराओं को होम डिलीवरी की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त राजमार्गों पर, एक्सप्रेस वे के किनारे, ढाबे तथा ठेले लगाने अनुमति होगी।

परिवहन कंपनियों के कार्यालय, लॉजिस्टिक कंपनियों के कार्यालय तथा कारखानों को खोलने की अनुमति होगी। मांस-मछली की दुकान को पर्याप्त साफ-सफाई तथा स्वच्छता का ध्यान रखते हुए ढके हुए स्थानों पर खोलने की अनुमति होगी। कोचिंग संस्थान, सिनेमाघर, जिम, स्विमिंग पूल, क्लब एवं शॉपिंग मॉल पूरी तरह बंद रहेंगे।

अधिकारी ने बताया कि शादी समारोह तथा अन्य आयोजनों में 25 लोगों से ज्यादा को एक समय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शव यात्रा में 20 व्यक्ति से ज्यादा शामिल नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि साप्ताहिक बंद के दौरान पूरे जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं संक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

चौहान ने बताया कि रविवार को कोविड-19 बुलेटिन के दौरान जनपद में कोविड-19 के 584 मरीज हैं। शासन के आदेश अनुसार 600 से कम मरीज होने पर जनपद को अनलॉक किया जा सकता है। उसी के तहत सोमवार से गौतम बुद्ध नगर को खोला जा रहा है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनानॉएडाउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे