लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja khabar: संत करीब नगर में आज एक ही परिवार के 18 लोग समेत 19 संक्रमित, सहारनपुर जिले में भी 9 मामले आए सामने

By भाषा | Updated: April 25, 2020 17:18 IST

देवबंद से जिले में आया एक छात्र कोरोना वायरस से 23 अप्रैल को संक्रमित पाया गया था जिसके बाद उसके परिवार वालों और सगे- संबंधियों को पृथक-वास में रख कर उनके नमूने जांच के लिए भेजे गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देछात्र के परिवार के 30 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गये थे, जिनमें से 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।सहारनपुर जिले में भी शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नए मामले सामने आने बाद जिले में संक्रमित कुल लोगों की संख्या बढ़कर 160 हो गई है।

संत कबीर नगर: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में एक ही परिवार के 18 सदस्यों सहित 19 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता ने शनिवार को बताया कि इन 19 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि शुक्रवार देर रात हुई। उन्होंने बताया कि देवबंद से जिले में आया एक छात्र कोरोना वायरस से 23 अप्रैल को संक्रमित पाया गया था जिसके बाद उसके परिवार वालों और सगे- संबंधियों को पृथक-वास में रख कर उनके नमूने जांच के लिए भेजे गये थे।

गुप्ता ने बताया कि देवबंद से आए छात्र के परिवार के 30 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गये थे, जिनमें से 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि बखीरा थानाक्षेत्र के एक गांव में एक अन्य व्यक्ति संक्रमित पाया गया है । वह हाल में मुंबई से लौटा था। उसके परिवार के सभी लोगों को पृथक-वास में रखा गया है और उनके नमूने जांच के लिए भेजे गये हैं। गुप्ता ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 21 हो गयी है। संक्रमित लोग जिन जगहों पर रहते हैं, उन्हें पूरी तरह से सील कर दिया गया है।  

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में भी शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नए मामले सामने आने बाद जिले में संक्रमित कुल लोगों की संख्या बढ़कर 160 हो गई है। सहारनपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी एस सोढी ने ‘भाषा’ को बताया कि सहारनपुर में अभी तक संक्रमित मरीजों की संख्या 151 थी जो नौ नए मामले सामने आने के बाद 160 हो गई है। सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिह ने ‘भाषा’ को बताया कि सहारनपुर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या मे पिछले दो-तीन दिन से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘दुकानें खोलने के संबंध में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के निर्देश पर सोच-विचार करके निर्णय लिया जायेगा।

अभी यहां स्थिति पूर्ववत रहेगी, यानी सुबह छह से नौ बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। रमजान माह को देखते हुए मुस्लिम इलाकों में दुकान खोलने की अवधि एक घंटे बढ़ा दी गई है। वहां सुबह पांच से नौ बजे तक छूट रहेगी।’’ उन्होंने कहा कि दुकानदारों को सामाजिक दूरी सुनिश्चित रखने की हिदायत दी गई है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos