लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: संभल में कोरोना संक्रमित मृतक का शव श्मशान ले जाने से स्वीपर व ऐंबुलेंस ड्राइवर ने किया इनकार, तो दर्ज हुआ FIR 

By अनुराग आनंद | Updated: April 17, 2020 15:44 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैल रहा है। पूरे राज्य में संक्रमण के नए मामले तेजी से सामने आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजमातियों के सम्पर्क में आने से लखनऊ के सदर में मरीजों की संख्या 100 पार कर गई हैं।गुरुवार को कोरोना वायरस की चपेट में आए आगरा में एक बुजुर्ग और मेरठ में दूसरे की मौत के बाद यूपी में मरने वालों का आंकड़ा 14 हो गई हैं।

संभल: तमिलनाडु के एक कोरोना मृतक का शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले जाने से इनकार करने पर ऐंबुलेंस ड्राइवर और स्वीपर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस बात की जानकारी खुद संभल के एसपी ने दी है। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैल रहा है। पूरे राज्य में संक्रमण के नए मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक राज्य में आज 38 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश के 49 जिलों में पहुंचे कोरोना संक्रमण फैलने के साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 823 तक पहुंच गई है जिसमें 506 तब्लीगी जमाती शामिल हैं। 

वहीं, जमातियों के सम्पर्क में आने से लखनऊ के सदर में मरीजों की संख्या 100 पार कर गई हैं। उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट बन गया हैं। गुरुवार को कोरोना वायरस की चपेट में आए आगरा में एक बुजुर्ग और मेरठ में दूसरे की मौत के बाद यूपी में मरने वालों का आंकड़ा 14 हो गई हैं। गुरुवार को एक गोंडा, 30 लखनऊ और 7 आगरा में कोरोना वायरस के 38 नए मामले आए हैं। 

राज्य में अब तक 74 कोरोना मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इनमें आगरा से 10, गाजियाबाद से 7, नोएडा से 25 एवं लखनऊ से 6, कानपुर से 1, शामली से 1, पीलीभीत से 2, लखीमपुर खीरी से 1, मोरादाबाद से 1, बरेली से 2, हाथरस से 4 व मेरठ से 14 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 14 मौतें हुईं हैं। मेरठ में दो, बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, कानपुर व लखनऊ में 1-1, मुरादाबाद जिले में 2 और आगरा में सबसे अधिक कोरोना से अब तक कुल 5 मौतें हुई हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेशलखनऊसंभल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?