लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: आगरा में कोरोना वायरस के 2 नए मामलों की पुष्टि, जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 50

By भाषा | Updated: April 6, 2020 20:11 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या सोमवार को बढ़कर करीब 300 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देकिंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए हैं।इस तरह प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या 294 हो गई है।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को दो और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 50 हो गयी है । स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को मिले दोनों व्यक्तियों में कोरोना के लक्षण पाये जाने पर उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया है।

मालूम हो कि रविवार को नामनेर स्थित एसआर अस्पताल संचालक डॉ. राजेंद्र बंसल और उनके डॉक्टर बेटे के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद वहां इलाज करने वाले डॉक्टरों और उनसे संपर्क में आये करीब 139 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये थे। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से दो की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुकेश वत्स ने बताया कि सोमवार को सुबह आई रिपोर्ट में दो और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है,जिनका उपचार किया जा रहा है। दूसरी ओर कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से एहतियात बरत रहा है। शहर के ऐसे इलाकों को सील कर दिया गया है जहां अधिक मात्रा में संक्रमित मरीज मिले हैं।

जानकारी के अनुसार आगरा में सोमवार तक कोरोना संक्रमण के 50 मामले आ चुके हैं और इनमें से 31 संक्रमित वे लोग हैं जिन्होंने बलीगी जमात में हिस्सा लिया था । जिलाधिकारी पी एन सिंह ने जिन इलाकों में एक से अधिक मरीज संक्रमित पाये गये हैं उन इलाकों में लोगों से नहीं जाने की अपील की है ।

कोरोना वायरस: उत्तर प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या 300 के नजदीक पहुंची

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या सोमवार को बढ़कर करीब 300 हो गई। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए हैं। इनमें छह लखनऊ के, आठ सीतापुर के और दो आगरा के मामले हैं।

इस तरह प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या 294 हो गई है। प्रदेश में रविवार तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 278 थी। इनमें से तकरीबन आधे लोग तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लेकर लौटे हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बस्ती, मेरठ और वाराणसी का एक-एक व्यक्ति शामिल है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएलपीजी सिलेंडर की किल्लत?, आगरा में पेठा कारोबार पर भारी संकट, कुछ इकाइयां पूरी तरह से बंद?

क्राइम अलर्टचार साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और शादी किसी और से?, पुलिस कांस्टेबल ने दिया धोखा, मरने से पहले महिला ने वीडियो में कहा-किसी लड़की को धोखा मत दो, देखिए

कारोबारयमुना पावन तटः ताज की छाया में संस्कृति का विराट उत्सव

क्राइम अलर्टUP Crime: शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो अकाउंटेंट ने HR मैनेजर को मार डाला, सिर काटकर नहर में फेंका

क्राइम अलर्टनारियल काटने वाले चाकू से प्रेमी विनय ने प्रेमिका मिंकी शर्मा पर हमला किया, शरीर टुकड़े कर बोरी में भरा और यमुना नदी में फेंका, शव को अलग पैकेट में रख नहर में डाला

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब